Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Ramayan’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी, Ranbir Kapoor बनेंगे राम, टीवी के ‘Jamai Raja’ निभाएंगे लक्ष्मण का किरदार

July 6, 2025

‘Ramayan’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी, Ranbir Kapoor बनेंगे राम, टीवी के ‘Jamai Raja’ निभाएंगे लक्ष्मण का किरदार

Ramayan Movie : बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक 3 जुलाई को जारी कर दिया गया है। पौराणिक महागाथा पर आधारित इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जबकि साउथ की सुपरस्टार साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म की स्टारकास्ट हुई चर्चा में

‘रामायण’ के फर्स्ट लुक के सामने आने के बाद से ही फिल्म की कास्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रणबीर और साई पल्लवी के अलावा, फिल्म में यश रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। खास बात यह है कि टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा रवि दुबे इस फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभाते नजर आएंगे।

टीवी के ‘जमाई राजा’ अब बनेंगे लक्ष्मण

रवि दुबे टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। वह ‘जमाई राजा’, ‘सास बिना ससुराल’ और ‘तू आशिकी’ जैसे कई हिट शोज़ का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 2006 में ‘स्त्री तेरी कहानी’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था और तब से लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। रवि न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि रियेलिटी शोज जैसे ‘नच बलिए’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravie Dubey (@ravidubey2312)

टीवी के साथ-साथ रवि दुबे अब वेब सीरीज़ और प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उनका अपना प्रोडक्शन हाउस और म्यूजिक लेबल है, जिससे वह डिजिटल दुनिया में भी धूम मचा रहे हैं।

पत्नी सरगुन मेहता भी हैं सुपरस्टार

बता दें कि रवि दुबे की पत्नी सरगुन मेहता भी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह पंजाबी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं और ‘किस्मत’, ‘काला शा काला’ जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साथ ही उन्होंने टीवी की दुनिया में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravie Dubey (@ravidubey2312)

रवि और सरगुन की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘12/24 करोल बाग’ के सेट पर हुई थी, यहीं से प्यार की शुरुआत हुई और फिर दोनों ने 2013 में शादी कर ली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें