Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

NBD का लक्ष्य वैश्विक दक्षिण में नवीन विकास को बढ़ावा देना है- डिल्मा रूसेफ

July 6, 2025

NBD का लक्ष्य वैश्विक दक्षिण में नवीन विकास को बढ़ावा देना है- डिल्मा रूसेफ

इंटरनेशनल डेस्क : ब्रिक्स नव विकास बैंक (एनबीडी) की अध्यक्ष, भूतपूर्व ब्राजीली राष्ट्रपति डिल्मा रूसेफ़ ने 5 जुलाई को कहा कि भविष्य में, एनबीडी अपने मिशन पर खरा उतरेगा और वैश्विक दक्षिण में नवीन विकास को सक्रिय रूप से बढ़ावा देगा।

इस दिन, एनबीडी की 2025 वार्षिक बैठक ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में संपन्न हुई। बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूसेफ ने कहा कि न्यू डेवलपमेंट बैंक “ब्रिक्स देशों को चौथी औद्योगिक क्रांति के लिए आवश्यक विकास के स्तर तक पहुंचने में मदद करने के लिए नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए धन मुहैया कराएगा।”

उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा और शहरी परिवहन के अलावा, एनबीडी के अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का निर्माण, सामाजिक सुरक्षा, जन-आजीविका परियोजनाएं और जलवायु परिवर्तन का मुकाबला शामिल हैं, जो “जन-जीवन में सुधार, असमानता को कम करने और सतत् विकास सुनिश्चित करने” के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं।

गौरतलब है कि ब्रिक्स नव विकास बैंक का मुख्यालय चीन के शांगहाई शहर में स्थित है, जो आधिकारिक तौर पर 21 जुलाई, 2015 को खोला गया। यह ब्रिक्स देशों द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया एक अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थान है। इसका उद्देश्य ब्रिक्स देशों जैसे उभरती अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील देशों में बुनियादी ढांचे और सतत् विकास परियोजनाओं के लिए संसाधन जुटाना और बहुपक्षीय व क्षेत्रीय वित्तीय संस्थान के रूप में वैश्विक विकास में योगदान देना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें