Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

YOUTUBER MANISH KASHYAP ने थामा जन सुराज का दामन, प्रशांत किशोर ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

July 7, 2025

YOUTUBER MANISH KASHYAP ने थामा जन सुराज का दामन, प्रशांत किशोर ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Manish Kashyap Joins Prashant Kishor’s Jan Suraaj Party  : बिहार के चर्चित यूट्यूबर और पूर्व बीजेपी नेता मनीष कश्यप ने अब राजनीति में एक नया कदम उठाया है। उन्होंने आज प्रशांत किशोर की मौजूदगी में जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान पार्टी के अन्य बड़े नेता मनोज भारती और वाईवी गिरी भी मौजूद रहे।

प्रशांत किशोर ने कहा- मनीष बिहार को आगे ले जाना चाहते हैं…

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने मनीष कश्यप का स्वागत करते हुए कहा  “हम मनीष को सिर्फ एक यूट्यूबर या पूर्व बीजेपी नेता के रूप में नहीं देखते।” “वह एक ऐसा नौजवान है जो बिहार की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ लगातार आवाज़ उठाता रहा है।” “जन सुराज उन लोगों की पार्टी है जो बिहार को आगे ले जाना चाहते हैं, और मनीष का मकसद भी यही है।” PK ने ये भी कहा कि मनीष चाहते हैं कि बिहार में लोगों को अच्छी शिक्षा और इलाज मिले। लोगों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े। बेरोजगारी और पलायन जैसे मुद्दों पर ठोस काम हो।

मनीष कश्यप ने कहा- अब बिहार को बदलना है

जन सुराज पार्टी में शामिल होने के बाद मनीष कश्यप ने कहा “मैं 13 महीने बीजेपी में रहा, लेकिन अब मुझे लग रहा है कि बिहार को बदलने के लिए सही रास्ता यही है।” “जन सुराज पार्टी आने वाले समय में एक बड़ी ताकत बनकर उभरेगी।” “इस बार का विधानसभा चुनाव बिहार की किस्मत का चुनाव होगा।” उन्होंने कहा कि बिहार की हालत किसी से छिपी नहीं ह। कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। पलायन और बेरोजगारी लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन सरकार को इन समस्याओं की कोई परवाह नहीं है।

 

क्या विधानसभा चुनाव लड़ेंगे मनीष कश्यप?

2020 में, उन्होंने चनपटिया सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, लेकिन तीसरे नंबर पर रहे। उस चुनाव में बीजेपी के उमाशंकर सिंह को जीत मिली थी। अब चर्चा है कि मनीष जन सुराज पार्टी के टिकट पर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

क्यों छोड़ी बीजेपी? जानिए पूरी वजह

-25 अप्रैल 2024 को मनीष कश्यप ने दिल्ली में सांसद मनोज तिवारी की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन की थी। उन्होंने जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी और लगातार बीजेपी के लिए प्रचार कर रहे थे।

मेडिकल कालेज में मारपीट की घटना ने बदला रुख

19 मई 2025 को पीएमसीएच (पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल) में मनीष कश्यप के साथ मारपीट हुई। इस घटना के बाद उन्होंने कई बीजेपी नेताओं से मदद मांगी, लेकिन कोई सामने नहीं आया। इससे नाराज होकर 8 जून 2025 को उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया।

अब नया सफर शुरू

अब मनीष कश्यप प्रशांत किशोर के साथ मिलकर बिहार को एक नया रूप देने का सपना देख रहे हैं। वे जन सुराज पार्टी के मंच से जनता के मुद्दों पर खुलकर आवाज उठाने और राजनीतिक बदलाव की दिशा में काम करने की बात कर रहे हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें