चंडीगढ़: भाजपा नेता राणा गुरमीत सिंह सोढी ने वरिष्ठ नेता एवं विधायक अश्वनी शर्मा को पंजाब भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अश्वनी शर्मा के अनुभवी और जनसमर्पित नेतृत्व में पंजाब भाजपा निश्चित ही नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी। भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प को लेकर पंजाब को एक रंगला और विकसित पंजाब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
ये भी पढ़ें :- HDFC बैंक शेयरों में गिरावट, पार्ट-टाइम चेयरमैन के इस्तीफे का असर