Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Asif Ali Zardari का हो सकता है तख्तापलट, आर्मी चीफ Asim Munir बन सकते हैं पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति

July 8, 2025

Asif Ali Zardari का हो सकता है तख्तापलट, आर्मी चीफ Asim Munir बन सकते हैं पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में एक बार फिर बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिल सकती है। इसकी वजह राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर की पर्दे के पीछे चल रही कथित रस्साकशी है। दावा किया जा रहा है कि असीम मुनीर ने आसिफ जरदारी को राष्ट्रपति पद से हटाने की तैयारी कर ली है। असीम मुनीर जल्दी ही जरदारी का तख्तापलट करते हुए खुद राष्ट्रपति का पद संभाल सकते हैं। इतना ही नहीं असीम अपनी ताकत बढ़ाने के लिए पाकिस्तान के संविधान में भी बदलाव की तैयारी में हैं।

राष्ट्रपति आसिफ जरदारी के बेटे बिलावल भुट्टो ने हाल ही में असीम मुनीर की सार्वजनिक आलोचना की है। इसने पाकिस्तानी सियासत में नई अटकलों को जन्म दिया है। माना जा रहा है कि पर्दे के पीछे से पाक सेना आसिफ जरदारी के खिलाफ चालें चल रही हैं इसलिए बिलावल का डर और गुस्सा असीम मुनीर के लिए सामने आया है। अब सवाल यह है कि जरदारी स्वेच्छा से पद छोड़ेंगे या उन्हें जबरन हटाया जाएगा। इस सबमें शरीफ परिवार की चिंता यह है कि मुनीर खुद को सिर्फ अगला राष्ट्रपति बनाएंगे या सत्ता का व्यापक हस्तांतरण होगा, जिसमें शहबाज की कुर्सी भी जाएगी।

पाकिस्तान में जरदारी को हटाए जाने की चर्चा से राजनीतिक परिदृश्य में भी हलचल है। देश में एक बार फिर सैन्य तानाशाही की आशंकाओं ने लोकतंत्र समर्थकों की बेचैनी को बढ़ाया है। पाकिस्तान के कई लोगों ने सोशल मीडिया पर कहा है कि जुलाई में ही जिया उल हक ने इस्लामाबाद की सत्ता पर कब्जा किया था। ऐसे में जुलाई का महीना एक बार फिर पाकिस्तान के राजनीतिक इतिहास में अहम मोड़ आ सकता है।

ये भी पढ़ें : जिंदगी बहुत मुश्किल हो गई… पीएम मोदी और अमित शाह की वजह से जीवित हूं, जानें नूपुर शर्मा ने ऐसा क्यों कहा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें