
अमृतसर: सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के मैनेजर राजेंद्र सिंह रूबी ने बताया रविवार शाम को पति-पत्नी सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में आए। अपना बच्चा वहां छोड़कर फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरा में पूरी घटना कैद हुई है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा थाना गलियारा की पुलिस के साथ संपर्क किया गया। पुलिस द्वारा बच्चे को फिलहाल पिंगलवाड़ा संस्था में दाखिल करवाया गया है। बच्चे को छोड़कर जाने वाले दंपति की तलाश की जा रही है।