IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे 5 टेस्ट मैचों की तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का रोमांच अब अपने चरम की ओर बढ़ रहा है। दूसरे टेस्ट मुकाबले में शानदार जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। अब तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम पिछली बार विजयी रही थी।
बुमराह की वापसी से तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती
लॉर्ड्स टेस्ट से पहले भारतीय खेमे के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग 11 में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। उनकी मौजूदगी से भारतीय गेंदबाजी अटैक को जबरदस्त धार मिलेगी। लॉर्ड्स में बुमराह का रिकॉर्ड भले ही साधारण रहा हो उन्होंने अब तक एक टेस्ट में 37.33 की औसत से 3 विकेट झटके हैं लेकिन उनकी फॉर्म और अनुभव टीम के लिए बड़ा प्लस पॉइंट साबित हो सकते हैं।
सिराज का लॉर्ड्स में दमदार रिकॉर्ड
मोहम्मद सिराज के लिए लॉर्ड्स का मैदान खास रहा है। 2021 के दौरे में उन्होंने इसी मैदान पर 15.75 की शानदार औसत से 8 विकेट झटके थे, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 32 रन देकर 4 विकेट रहा। मौजूदा सीरीज के पहले टेस्ट में भले ही वे फीके रहे हों, लेकिन एजबेस्टन में उन्होंने धमाकेदार वापसी करते हुए कुल 7 विकेट हासिल किए और अपनी फॉर्म का सबूत दे दिया।
आकाश दीप पर भी रहेगी सभी नजरें
तेज गेंदबाज आकाश दीप भी अब टीम इंडिया की तेज तिकड़ी का हिस्सा बनते नजर आ रहे हैं। एजबेस्टन टेस्ट में उन्होंने कुल 10 विकेट चटकाकर सभी को चौंका दिया और लॉर्ड्स में भी उनके प्रदर्शन पर सबकी नजरें टिकी होंगी। उनका आत्मविश्वास और गति इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।
लॉर्ड्स में भारत का मिला-जुला रिकॉर्ड
टीम इंडिया ने अब तक लॉर्ड्स के मैदान पर कुल 19 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से सिर्फ 3 में ही जीत मिली है, जबकि 12 में हार का सामना करना पड़ा और 4 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। हालांकि पिछली जीत 2021 में मिली थी, जिससे यह स्पष्ट है कि भारत इस बार पूरी तैयारी के साथ उतरने वाला है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...