
इंटरनेशनल डेस्क: यूक्रेन की हथियार सप्लाई हाल ही में 1 जुलाई को अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने रोकी थी। अब ट्रंप ने इस फैसले को बदल दिया है। सूत्रों के मुताबिक पेंटागन ने जो फैसला लिया था, इसके बारे में व्हाइट हाउस को जानकारी नहीं दी गई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद इस बात को लेकर हैरान हैं।
ट्रंप ने नाराजगी जाहिर करते हुए पेंटागन के अधिकारियों को फटकार भी लगाई है। न्यूज एजेंसी AP ने इसे पेंटागन और व्हाइट हाउस के बीच समन्वय की कमी बताया है। पिछले सप्ताह पेंटागन ने वेपन सप्लाई पर रोक लगाने का ऐलान किया था, इसके पीछे अमेरिका के पास हथियारों की कमी होना कारण बताया गया था।
इसके बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने डोनाल्ड ट्रंप से बात की थी। अब ट्रंप ने पेंटागन का फैसला रद्द कर दिया है। ट्रंप प्रशासन पेंटागन के फैसले से हैरान है।
In a statement release just now, @SeanParnellATSD suggests that the @DeptofDefense was responsible for the halt in weapons.
Parnell confirms that the Pentagon had to be ordered to send the “additional defensive weapons.” https://t.co/asaKWvtFZa pic.twitter.com/JfcFj8m3UK
— Konstantin Toropin (@KToropin) July 8, 2025
ट्रंप का कहना है कि अमेरिका को अपनी रक्षा करने में समर्थ बनना होगा। मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने माना कि उनको पेंटागन के फैसले के बारे में पता नहीं था। यूक्रेन ने पिछले सप्ताह सटीक निशाना लगाने वाली तोपें, एयर डिफेंस मिसाइलें और अन्य जरूरी हथियारों की आपूर्ति रोक दी थी।
अब अमेरिका का कहना है कि वह यूक्रेन को हर जरूरी हथियार मुहैया करवाएगा। का कहना है कि रूस बिना जरूरत जंग को खींच रहा है। शांति वार्ता ठप है, वे जंग को जल्द खत्म करना चाह रहे हैं। पुतिन अच्छा बनने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसका कोई मतलब नहीं है।
अब ट्रंप ने रूस की तेल इंडस्ट्री पर नए बैन लगाने की चेतावनी दी है। अमेरिका चाहता है कि रूस बातचीत की टेबल पर आए। रूस से जो देश तेल ले रहे हैं, उनके ऊपर अमेरिका 500 फीसदी टैरिफ लगाने का प्रस्ताव ला रहा है। इससे चीन और भारत पर असर पड़ सकता है। दोनों देश बड़ी मात्रा में रूस से तेल ले रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...