Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस साल चुरू समेत 3 जगह गिर चुके Jaguar जेट, 44 साल पहले बंद हो चुके बनने; जानें इनके बारे में

July 9, 2025

इस साल चुरू समेत 3 जगह गिर चुके Jaguar जेट, 44 साल पहले बंद हो चुके बनने; जानें इनके बारे में

नेशनल डेस्क: राजस्थान के चुरू जिले में भारतीय वायुसेना का जगुआर फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि हादसा रतनगढ़ तहसील के भानुदा गांव के पास लगभग दोपहर को डेढ़ बजे हुआ है। विमान एक खेत में जा गिरा, जिसमें दोनों पायलटों की मौत हो गई। यह 2 सीटों वाला विमान था, जिसने सूरतगढ़ एयरबेस से उड़ान भरी थी।

हादसे के कारणों का पता नहीं लग सका है, एयरफोर्स ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। बता दें कि इस फाइटर जेट को 1970 के दशक में फ्रांस और ब्रिटेन ने बनाया था। तभी से इंडियन एयरफोर्स इसे हमला करने और हवाई सुरक्षा के लिए इस्तेमाल कर रही है।

इसमें दो पायलट बैठ सकते हैं, यह 1700KM प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ सकता है। हर हथियार ले जाने में सक्षम है। इसे टोही मिशन में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस साल यह तीसरा हादसा है।

एक पायलट की गई थी जान

गुजरात के जामनगर के पास सुवर्डा गांव में अप्रैल में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसकी वजह से 1 पायलट की मौत हो गई थी, दूसरा बच गया था। मार्च में हरियाणा के अंबाला एयरबेस से उड़ान भरने के बाद विमान क्रैश हो गया था। हालांकि पायलट बच गया था।

हादसे की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है। ये विमान काफी पुराने हो चुके हैं। एजेंसियां ब्लैक बॉक्स की जांच करेंगी, तभी हादसे के बारे में पता लगेगा। प्राथमिक तौर पर हादसे का कारण किसी पक्षी का टकराना हो सकता है। इन विमानों को हाईटेक करने की कोशिशें जारी हैं।

वायुसेना के पास 160 जगुआर

भारतीय वायुसेना के पास लगभग 160 जगुआर है, जिसमें 30 ट्रेनिंग के लिए यूज होते हैं। भारत में इनका निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) करती है। इस विमान के दो प्रकार हैं, पहले में एक और दूसरे को उड़ाने में 2 पायलटों की जरूरत पड़ती है।

इस विमान की कुल लंबाई 55.3 फीट और ऊंचाई 16.1 फीट है। इसका वजन लगभग 15700KG होता है। इसमें 4200 फ्यूल आता है। विमान में 2 रोल्स रॉयस टर्बोमेका अडोर MK102K इंजन लगा है।

हर तरह के हथियार ले जाने में सक्षम 

समुद्री सतह पर यह विमान 1350KM प्रतिघंटा उड़ सकता है। इसके अलावा यह 46 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है। एक बार ईंधन भरने पर यह 1902KM तक उड़ सकता है।

यह 600 मीटर के रनवे पर उतर या उड़ान भर सकता है। इस विमान में लगी गन एक मिनट में 150 राउंड फायरिंग कर सकती है। यह एटम बम से लेकर हर तरह के हथियार दागने और ले जाने में सक्षम है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें