Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी परंपरा और संस्कृति का अनोखा मेल दिखता है कन्फ्यूशियस म्यूज़ियम में

July 9, 2025

चीनी परंपरा और संस्कृति का अनोखा मेल दिखता है कन्फ्यूशियस म्यूज़ियम में

शानतोंग प्रांत के छवीफू शहर में वैसे तो दार्शनिक और विचारक कन्फ़्यूशियस से जुड़ी तमाम चीज़ें मौजूद हैं। लेकिन कन्फ़्यूशियस म्यूज़ियम का उल्लेख किए बिना यह दौरा अधूरा रहेगा। 

छवीफू में ठहरने के दौरान हमें इस ऐतिहासिक संग्रहालय जाने का मौक़ा मिला। इस म्यूजियम के बाहर कन्फ़्यूशियस की एक मूर्ति स्थापित की गयी है, जो यहाँ आने वालों के आकर्षण का केंद्र रहती है। यहाँ आकर पता चला कि कन्फ़्यूशियस के उत्कृष्ट विचारों और परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए चीन द्वारा व्यापक प्रयास किए गए हैं। यह संग्रहालय न केवल आधुनिक है, बल्कि प्राचीन चीनी सभ्यता और संस्कृति की झलक भी यहाँ आकर मिलती है। 

इस म्यूज़ियम का निर्माण चीनी राष्ट्रपति शी चिनफ़िंग के अहम भाषण और निर्देश के बाद किया गया। कुछ साल पहले, राष्ट्रपति शी ने छवीफू के भ्रमण के दौरान कहा था कि, कन्फ्यूशियसवाद द्वारा प्रदर्शित उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति को विरासत में प्राप्त करने और आगे बढ़ाने की ज़रूरत है। हमारी गाइड ने बताया कि कन्फ्यूशियस संग्रहालय शानतोंग प्रांत के संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा पर्यवेक्षित प्रथम श्रेणी का सार्वजनिक संस्थान है। जो 55,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें कन्फ्यूशियस और कन्फ्यूशियसवाद से संबंधित सभी प्रकार के सांस्कृतिक अवशेषों को संरक्षित कर रखा गया है। साथ ही, अवशेषों का अनुसंधान, संरक्षण, प्रदर्शनी आदि भी लगायी जाती है। वहीं, संग्रहालय के माध्यम से चीनी सभ्यता और संस्कृति के बारे में लोगों को गहन जानकारी मिलती है।   

कन्फ्यूशियस संग्रहालय को आधिकारिक तौर पर 2019 में आम लोगों के लिए खोला गया था। इसका उद्देश्य पारंपरिक चीनी संस्कृति के प्रति नागरिकों में समझ मजबूत करना है। इसके अलावा, कन्फ्यूशियस फैमिली हवेली के तमाम सांस्कृतिक अवशेषों की सुरक्षा के लिए बेहतर वातावरण प्रदान करने के लिए इस म्यूज़ियम की स्थापना की गयी।

चीनी विज्ञान अकादमी और चीनी इंजीनियरिंग अकादमी के शिक्षाविद वू लियांगयोंग ने इसके मुख्य हॉल को हान राजवंश की स्थापत्य शैली में डिज़ाइन किया है, जो इस भवन को समृद्ध सांस्कृतिक रूप प्रदान करता है।

कन्फ्यूशियस संग्रहालय का दौरा करते हुए हमें पता चला कि यहाँ लगभग सात लाख सांस्कृतिक अवशेष रखे गए हैं, जो मुख्य रूप से कन्फ्यूशियस परिवार की हवेली के पुराने संग्रह से हैं। जिनमें अभिलेखीय प्राचीन पुस्तकें और दस्तावेज, चीनी मिट्टी की चीज़ें, कांस्य के सामान, कपड़े, सुलेख और पेंटिंग, बांस, लकड़ी और हाथीदांत की नक्काशी, जेड, धातु और फर्नीचर आदि शामिल हैं।

म्यूज़ियम में घूमते हुए हमें कन्फ़्यूशियस और उनके विचारों को समझने का अवसर मिला। कहा जा सकता है कि चीन में महान दार्शनिक कन्फ़्यूशियस आदि के ज़रिए चीनी संस्कृति को सहेजने का काम शानदार ढंग से किया जा रहा है।           

(अनिल पांडेय, चाइना मीडिया ग्रुप, छवीफू शानतोंग)

ये भी पढ़ें-  ईरान का बड़ा कदम: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से वसूलेगा $2 मिलियन का टैक्स

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें