लुधियाना: छुट्टी लेकर सीकर (राजस्थान) जा रहे फौजी को प्राइवेट बस वाले ने सीट शेयर न करने के कारण बीच सड़क उतार दिया। कुछ देर बाद वहां बोलैरो जीप (Bolero) में सवार 5 लोग आए और फौजी को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। वह लोग उसे बे-आबाद जगह ले गए। जहां उन लोगों ने फौजी को बुरी तरह पीटा और उससे आईफोन, सोने की चेन, 20,700 रुपए की नकदी व बैग छीन लिया। बैग में कपड़े, बूट, ऐनक व 8 हजार रुपए का कैंटीन का सामान था। थाना डेहलों की पुलिस ने इस मामले में बस कंडक्टर व अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस दर्ज की शिकायत
पुलिस लुटेरों की पहचान लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने यह मामला गांव दानी कृपाराम, सीकर, राजस्थान निवासी फौजी प्रदीप राव की शिकायत पर दर्ज किया।
छुट्टी पर अपने घर राजस्थान जा रहा था
प्रदीप का कहना है कि वह छुट्टी पर अपने घर राजस्थान जा रहा था। उसने राजराज ट्रैवल्ज की बस में स्लीपर सीट बुक करवाई थी। प्रदीप राव का कहना है कि लुधियाना पहुंचकर बस कंडक्टर ने उसे दूसरी सवारी के साथ सीट शेयर करने के लिए कहा, लेकिन उसने साफ मना कर दिया। उसका कहना है कि इसी बात को लेकर कंडक्टर ने उसे जबरन सुनसान जगह पर बस से नीचे उतार दिया।
बलैरो जीप सवारों ने अगवा कर लूटा
उसका कहना है कि वह सुनसान सड़क पर खड़ा किसी की मदद का इंतजार कर रहा था, कि तभी एक बोलैरो जीप उसके पास आकर रूकी। जीप में 5 लोग सवार थे। उन लोगों ने आते ही जबरन उसे गाड़ी में बैठा लिया और किसी सुनसान जगह पर ले गए। वहां उन लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा और फिर उसके गले से सोने की चेन, आईफोन, जेब से 20,700 रुपए व बैग लूटकर फरार हो गए। किसी तरह वह थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की। थाना डेहलों की पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...