Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्राजील पर ट्रंप ने लगाया 50 फीसदी टैरिफ, पूर्व राष्ट्रपति के केस से जोड़ा एक्शन; जानें मामला

July 10, 2025

ब्राजील पर ट्रंप ने लगाया 50 फीसदी टैरिफ, पूर्व राष्ट्रपति के केस से जोड़ा एक्शन; जानें मामला

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लेते हुए ब्राजील के खिलाफ 50 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। बता दें कि ब्राजील BRICS का संस्थापक सदस्य है। ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जाएर बोलसोनारो के खिलाफ चल रहे केस की आलोचना भी की है। इसे विच हंट और अंतरराष्ट्रीय अपमान की संज्ञा दी है।

इसको लेकर ट्रंप ने एक लेटर राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा को लिखा है। उन्होंने कहा कि केस को तुरंत बंद किया जाना चाहिए। अमेरिका ब्राजील की व्यापारिक गतिविधियों की जांच करेगा।

ट्रंप ने बोलसोनारो का जिक्र करते हुए कहा कि वे उनको अच्छी तरह जानते हैं और साथ काम कर चुके हैं। बोलसोनारो के समकक्ष नेता भी उनका सम्मान करते थे। ब्राजील पूर्व राष्ट्रपति के साथ अपमानजनक व्यवहार कर रहा है। इस मुकदमे को तुरंत बंद किया जाना चाहिए। बता दें कि हाल ही में बोलसोनारो का ब्राजील में तख्तापलट हुआ है।

बोलसोनारो पर साजिश के आरोप

ट्रंप ने इसकी आलोचना की थी, जिसके बाद ब्राजील ने अमेरिकी राजनयिक को तलब किया था। उसके बाद डोनाल्ड ट्रंप की ताजा टैरिफ धमकी सामने आई है। पूर्व राष्ट्रपति पर आरोप है कि उन्होंने लूला से सत्ता छीनने के लिए तख्तापलट की साजिश रची थी।

1 अगस्त से आदेश लागू

हालांकि यह साजिश नाकाम हो गई, क्योंकि सेना का समर्थन नहीं मिला। पूर्व राष्ट्रपति ऐसे आरोपों से इनकार करते रहे हैं। बता दें कि ट्रंप के नए टैरिफ आदेश 1 अगस्त से लागू होंगे। ट्रंप ने हाल ही में कई देशों को लेकर आदेश जारी किए हैं। हालांकि ब्राजील पहले ज्यादा टैरिफ वाले देशों की लिस्ट में शामिल नहीं था।

अमेरिका ने कई और देशों पर भी बढ़े टैरिफ दरों को लागू करने का ऐलान कर रखा है। जो देश अमेरिका पर अधिक सौदों के लिए दबाव बना रहे हैं, उन देशों के ऊपर लगातार अमेरिका नजर रख रहा है। अमेरिका का तर्क है कि वह इनके साथ व्यापार करके और वित्तीय घाटा नहीं उठा सकता।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें