
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेटर यश दलाल से जुड़े रेप मामले में नया मोड़ आ गया है। एक युवती ने क्रिकेटर के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप लगाए थे। मामले में यश दलाल ने अब खुल्दाबाद पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। यूपी के प्रतापगढ़ की रहने वाली युवती के खिलाफ यश दयाल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि 8 लाख रुपये वापस मांगने पर उनको सुसाइड की धमकी दी जा रही है।
युवती ने उनका मोबाइल और लैपटॉप भी चोरी कर लिया है। 2021 में उनकी मुलाकात आरोपी युवती से हुई थी। इंस्टाग्राम पर संपर्क के बाद युवती उनसे कॉलेज फीस और इलाज के नाम पर रुपये ऐंठती रही। भरोसा दिया था कि वह पूरा पैसा मई 2025 तक लौटा देगी। यही नहीं, युवती ने खरीदारी के नाम पर भी उनसे पैसे ले लिए।
🚨 An FIR has been filed against RCB’s Yash Dayal at Indirapuram police station under BNS section 69 for sexual assault, physical violence, mental harassment and cheating by making false promise of marriage.🚨#YashDayal #RCB #INDvENG #INDvsENG #ENGvIND pic.twitter.com/0ZTr8U0KQn
— kuldeep singh (@kuldeep0745) July 9, 2025
क्रिकेटर ने बताया कि गाजियाबाद में युवती ने उनके खिलाफ पुलिस कंप्लेन की है, इसका पता सोशल मीडिया के जरिए लगा। इस पूरे प्रकरण में उसके 3 सहयोगियों समेत 5-10 लोग शामिल हैं, जो गैंग चलाकर सीधे-सादे लोगों से धन उगाही कर रहे हैं। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
शिकायत दर्ज करवाई है। यही नहीं, पैसे मांगने पर युवती ने धमकी दी है कि अगर उससे विवाह नहीं किया तो वह आत्महत्या कर लेगी। इसके अलावा आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देने और माता-पिता को गालियां दे रहे हैं। लगातार मानसिक प्रताड़ना की वजह से उनको इलाज करवाना पड़ रहा है। साजिश के तहत उनको फंसाया गया है।
बता दें कि 21 जून को इंदिरापुरम इलाके की युवती ने शिकायत दी थी। सीएम पोर्टल पर युवती ने क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। युवती ने बताया था कि दयाल ने लगातार 5 साल तक उसके साथ यौन शोषण किया। इसके बाद भी जब कोई एक्शन नहीं हुआ तो युवती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने आरोप लगाए। पुलिस ने 7 जुलाई को क्रिकेटर के खिलाफ केस दर्ज किया था।