Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP NEWS : राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

July 10, 2025

UP NEWS : राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
UP DESK। कानुपर में चंदारी रेलवे स्टेशन के निकट नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान श्य़ाम निवासी मोहम्मद लतीफ और सुजातगंज निवासी मोहम्मद सईम के रूप में की गई है जिन्हें बुधवार को गिरफ्तार किया गया।  उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है और दावा किया कि घटना के समय आरोपी काफी नशे में थे। सहायक सुरक्षा आयुक्त (RPF) विवेक वर्मा ने मीडिया को बताया कि मंगलवार को राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव की सूचना मिली जिससे ट्रेन के एसी श्रेणी के तीन डिब्बे- बी-2, बी-5 और बी-6 की खिड़कियों के शीशे टूट गए।
वर्मा ने बताया कि सूचना के तुरंत बाद आरपीएफ ने जांच शुरू कर और गहन अभियान के बाद लतीफ और सईम को पकड़ लिया जिन्होंने शराब के नशे में ट्रेन पर पथराव करने का जुर्म कबूला। उन्होंने बताया कि अधिकारी इन आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि का पता लगा रहे हैं और साथ ही पथराव की अन्य घटनाओं में भी इनके संलिप्त का पता लगा रहे हैं। आरपीएफ के अधिकारी ने बताया कि इस घटना के मद्देनजर, कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, हाल के महीनों में कानपुर सेंट्रल और चंदारी के बीच ट्रेनों पर पथराव की कई घटनाएं दर्ज की गई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें