Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर के इस बाजार में GST विभाग की छापेमारी… दुकानदारों ने जताया विरोध

July 10, 2025

जालंधर के इस बाजार में GST विभाग की छापेमारी… दुकानदारों ने जताया विरोध

पंजाब डेस्क: जालंधर शहर के फगवाड़ा गेट इलाके में आज उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया। जब जीएसटी विभाग की टीम ने अचानक गुरु नानक मोबाइल शॉप पर छापेमारी की। इस कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों में रोष फैल गया और विरोधस्वरूप फगवाड़ा गेट मार्किट के सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।

दुकानदारों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना के इस तरह की रेड न केवल व्यापार के माहौल को प्रभावित करती है बल्कि दुकानदारों में भय का माहौल भी पैदा करती है। उन्होंने कहा कि व्यापार पहले ही मंदी और महंगाई की मार झेल रहा है, ऐसे में इस तरह की कार्रवाइयाँ असहनीय होती जा रही हैं।

व्यापारियों की चेतावनी:

विरोध कर रहे दुकानदारों ने चेताया कि अगर प्रशासन और जीएसटी विभाग ने इस तरह की अचानक रेड की नीति को नहीं रोका तो वे सामूहिक रूप से बाजार बंद करके दुकानें प्रशासन को सौंप देंगे। उन्होंने यह भी मांग की है कि यदि किसी व्यापारी के खिलाफ कोई ठोस जानकारी है तो उसे बुलाकर बातचीत की जाए, न कि पूरी मार्किट को परेशान किया जाए।

संघठन की भूमिका पर चर्चा:

दुकानदारों ने बताया कि वे जल्द ही अपने व्यापारी संगठन के साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनाएंगे। यदि प्रशासन के साथ संतोषजनक संवाद नहीं होता है, तो बड़ा आंदोलन भी खड़ा किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें