फगवाड़ा: फगवाड़ा में पिछले दिनों पुलिस द्वारा धार्मिक संस्थाओं के लोगों के सहयोग से गऊ मास का घृणित काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिसके चलते उन लोगों के खिलाफ भिन्न-भिन्न धारा के तहत मामले दर्ज कर कई अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के लोगों द्वारा उनकी घोर निंदा की गई और उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। कुछ दिनों से शहर के सभी धार्मिक लोग गऊ रक्षा की मांग कर रहे हैं परन्तु शहर की सड़कों पर घूमने वाले इन बेजुबान बेसहारा जानवरों के रख रखाव के बारे मे कोई भी संस्था आगे नहीं आ रही। इनका क्या कसूर है, जो सड़कों पर घूमने को मजबूर हैं और अपने साथ साथ ये सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों के लिए भी जानलेवा बन जाते है।
ये भी पढ़ें :- हाई BP को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, अपनाएं ये 5 आसान उपाय