
नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 2 नेताओं के बीच शराब पार्टी का मामला सामने आया है। जंगल में पार्टी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने दोनों को रंगेहाथ दबोच लिया। बता दें कि इनमें से एक भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हैं। वहीं, दूसरे सतारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पंचायत समिति के अध्यक्ष हैं। हालांकि दोनों पार्टियों को इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार भाजपा नेता की पहचान दीपा बनिक अधिकारी और टीएमसी नेता की पहचान पंचानन रॉय के तौर पर हुई है। कार में एक और शख्स भी दिख रहा है, जिसे ड्राइवर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मामला अपालचंद जंगल का है। ग्रामीणों ने तीनों को पकड़े जाने के बाद हंगामा भी किया। हालांकि दैनिक सवेरा इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
जलपाईगुड़ी: ग्रामीणों ने साथ में शराब पीते TMC और BJP नेता को पकड़ा
—BJP नेत दीपा बनिक अधिकारी और TMC के पंचायत समिति अध्यक्ष पंचानन रॉय साथ में पी रहे थे शराब#Jalpaiguri #BJP #WilliamEst #JAEMIN #railwayreform pic.twitter.com/SfJzW8JA5c
— Jaya Singh. (@SinghJaya_) July 10, 2025
बताया जा रहा है कि एक कार रात को लंबे समय से खड़ी थी। लोगों को शक हुआ और जब मौके पर भीड़ जुटी तो पता लगा कि अंदर भाजपा और टीएमसी के नेता मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि यह पार्टी रॉय की ओर से दी गई थी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि अधिकारी कार की पिछली सीट पर हैं, जो गिलास को हटाती नजर आ रही हैं।
तीसरा शख्स लोगों को देखते ही कार की खिड़की को ऊपर खिसका लेता है। अधिकारी इसके बाद बाहर निकलकर अपनी कार में बैठती हैं और वहां से चली जाती हैं। रॉय और ड्राइवर को गांववाले रोक लेते हैं।
मामला सामने आने के बाद अब सियासत तेज हो गई है। मामले में अब वामपंथी दल अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं। वहीं, अधिकारी का कहना है कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है, उनको फंसाया जा रहा है। मामले को विपक्ष ने शर्मनाक करार दिया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...