
नेशनल डेस्क। गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट 171 से जुड़ा हादसा हाल ही में सामने आया था। इस हादसे में कुल 260 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद एअर इंडिया विमान हादसे को लेकर एएआईबी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट प्रारंभिक है, मंत्रालय इसका विश्लेषण कर रहा है। उन्होंने कहा कि पायलट और क्रू हमारी एविएशन इंडस्ट्री की रीढ़ हैं और सरकार अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। नायडू ने कहा है कि हादसे की असली वजह तब तक साफ नहीं होगी, जब तक फाइनल रिपोर्ट नहीं आ जाती।
प्रारंभिक रिपोर्ट की जांच जारी
मंत्री ने बताया कि फिलहाल AAIB (Aircraft Accident Investigation Bureau) ने हादसे की एक प्रारंभिक रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट को नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा ध्यान से पढ़ा और जांचा जा रहा है। लेकिन अब तक किसी नतीजे पर पहुँचना जल्दबाजी होगी।
#WATCH | Vizag | On AAIB’s preliminary report on AI 171 crash, Union Civil Aviation Minister Ram Mohan Naidu Kinjarapu says, “This is a preliminary report, at the ministry we are analysing it…We are coordinating with AIBB for any support they need. We are hoping that the final… pic.twitter.com/UsJB7yD1Xj
— ANI (@ANI) July 12, 2025
AAIB के साथ मिलकर काम कर रहा मंत्रालय
राममोहन नायडू ने बताया कि मंत्रालय AAIB के साथ मिलकर काम कर रहा है। हादसे की जांच पूरी पारदर्शिता से की जा रही है और जो भी सहायता AAIB को चाहिए होगी, सरकार उसे पूरा समर्थन देगी। “हम AAIB को पूरा सहयोग दे रहे हैं। उन्हें जो भी ज़रूरत होगी, हम साथ हैं।”
मंत्री ने पायलट और क्रू की तारीफ की
मंत्री नायडू ने भारत के पायलटों और चालक दल (क्रू) की भी तारीफ की और कहा कि भारत के पास दुनिया का सबसे बेहतरीन एयरलाइन स्टाफ है। उन्होंने कहा कि पायलट और क्रू विमानन सेक्टर की रीढ़ की हड्डी हैं। “मुझे विश्वास है कि हमारे पास सबसे अद्भुत पायलट और क्रू मेंबर हैं। यही हमारे विमानन क्षेत्र की ताकत हैं।”
फाइनल रिपोर्ट के बाद ही होगा निष्कर्ष
राममोहन नायडू ने साफ किया कि हादसे की असली वजह और जिम्मेदारियां तभी तय होंगी जब AAIB की अंतिम रिपोर्ट आ जाएगी। तब तक इस पर कोई टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...