Rajya Sabha nominated members : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, 26/11 मुंबई आतंकवादी हमला मामले में विशेष लोक अभियोजक रहे उज्ज्वल निकम, केरल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सी सदानंदन मास्टर और इतिहासकार मीनाक्षी जैन के योगदान की सराहना की। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार देर रात जारी एक अधिसूचना में कहा कि राष्ट्रपति ने इन चार व्यक्तियों को राज्यसभा के लिए नामित किया है।
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “श्री उज्ज्वल निकम का कानूनी क्षेत्र और हमारे संविधान के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। वे न केवल एक सफल वकील रहे हैं, बल्कि महत्वपूर्ण मामलों में न्याय के प्रयासों में भी अग्रणी रहे हैं।” उन्होंने कहा कि अपने कानूनी करियर के दौरान, निकम ने हमेशा संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने और आम नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए काम किया है।
Shri Ujjwal Nikam’s devotion to the legal field and to our Constitution is exemplary. He has not only been a successful lawyer but also been at the forefront of seeking justice in important cases. During his entire legal career, he has always worked to strengthen Constitutional…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 13, 2025
प्रधानमंत्री ने कहा, “यह खुशी की बात है कि राष्ट्रपति ने उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया है। उनके संसदीय कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएँ।” उन्होंने श्रृंगला के योगदान की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने एक राजनयिक, बुद्धिजीवी और रणनीतिक विचारक के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
एक अन्य पोस्ट में, मोदी ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में, उन्होंने भारत की विदेश नीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और जी-20 की हमारी अध्यक्षता में भी योगदान दिया है। मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति द्वारा उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। उनका अनूठा दृष्टिकोण संसदीय कार्यवाही को और समृद्ध बनाएगा।”
प्रधानमंत्री ने सदानंदन मास्टर की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका जीवन साहस और अन्याय के आगे न झुकने की भावना का प्रतीक है। मोदी ने कहा, “हिंसा और धमकियां राष्ट्र के विकास के प्रति उनके जुनून को रोक नहीं पाईं। एक शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनके प्रयास भी सराहनीय हैं। युवा सशक्तिकरण में उनकी गहरी आस्था है।” उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर उन्हें बधाई।” “एक सांसद के रूप में उनकी भूमिका के लिए शुभकामनाएं ।”
Shri C. Sadanandan Master’s life is the epitome of courage and refusal to bow to injustice. Violence and intimidation couldn’t deter his spirit towards national development. His efforts as a teacher and social worker are also commendable. He is extremely passionate towards youth…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 13, 2025
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि मीनाक्षी जैन को राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। मोदी ने कहा, “उन्होंने एक विद्वान, शोधकर्ता और इतिहासकार के रूप में अपनी पहचान बनाई है। शिक्षा, साहित्य, इतिहास और राजनीति विज्ञान के क्षेत्र में उनके काम ने अकादमिक विमर्श को समृद्ध किया है। उनके संसदीय कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं।”
It’s a matter of immense joy that Dr. Meenakshi Jain Ji has been nominated to the Rajya Sabha by Rashtrapati Ji. She has distinguished herself as a scholar, researcher and historian. Her work in the fields of education, literature, history and political science have enriched…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 13, 2025
मेष: दिन शुभ रहेगा...