Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jio का धमाकेदार ऑफर… करोड़ों यूजर्स की कराई मौज, सिर्फ इनते में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें सभी फायदे

July 13, 2025

Jio का धमाकेदार ऑफर… करोड़ों यूजर्स की कराई मौज, सिर्फ इनते में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें सभी फायदे
Jio recharge plan : भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक Reliance Jio अपने करोड़ों ग्राहकों को लुभाने के लिए समय-समय पर किफायती और बेहतरीन बेनिफिट्स वाले रिचार्ज प्लान पेश करती रहती है। फिलहाल जियो के पास 84 दिनों की वैलिडिटी वाले दो खास प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स हैं, जो अनलिमिटेड 5G डेटा, फ्री कॉलिंग, SMS और OTT ऐप्स का एक्सेस जैसे ढेरों फायदे देते हैं। आइए जानते हैं इन दोनों प्लान्स की डिटेल।

Jio का ₹1,029 वाला प्लान

यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास है जो ज्यादा डेटा के साथ OTT कंटेंट देखना पसंद करते हैं।

वैलिडिटी: 84 दिन
डेटा: रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा (कुल 168GB)
कॉलिंग: भारत में कहीं भी अनलिमिटेड कॉलिंग
SMS: रोजाना 100 फ्री SMS
अनलिमिटेड 5G डेटा: 5G स्मार्टफोन और Jio 5G नेटवर्क पर फ्री में
OTT बेनिफिट्स:
Amazon Prime Video (Mobile Edition) का सब्सक्रिप्शन

Jio TV और Jio Cloud का फ्री एक्सेस

यह प्लान उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो मनोरंजन और हाई स्पीड इंटरनेट दोनों का मजा लेना चाहते हैं।

Jio का ₹1,028 वाला प्लान

इस प्लान में भी लगभग समान डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स मिलते हैं, लेकिन OTT एक्सेस अलग है।

वैलिडिटी: 84 दिन
डेटा: प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा
कॉलिंग: अनलिमिटेड
SMS: 100 फ्री SMS प्रतिदिन
अनलिमिटेड 5G डेटा: उपलब्ध (5G फोन और नेटवर्क जरूरी)
OTT बेनिफिट्स:

Swiggy One Premium सब्सक्रिप्शन (खाने के शौकीनों के लिए खास)

Jio TV और अन्य Jio ऐप्स का भी फ्री एक्सेस

किसके लिए है बेहतर?

अगर आप OTT कंटेंट और फिल्में देखने के शौकीन हैं तो ₹1,029 वाला प्लान आपके लिए परफेक्ट है। वहीं अगर आप फूड डिलीवरी और Swiggy की सेवाओं का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो ₹1,028 वाला प्लान आपके लिए बेहतर रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें