
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रविवार शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। पहले आसमान में काले बादल छाए और फिर तेज हवा चलने लगी। जिसके बाद दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम आदि) में सुबह के बाद शाम को भी तेज बारिश हुई। इस बारिश से मौसम ठंडा और सुहावना हो गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में मानसून सक्रिय है और अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। 17 जुलाई तक अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
फिरोज शाह रोड समेत कई इलाकों में जलभराव
बारिश के कारण दिल्ली के कुछ इलाकों, जैसे फिरोज शाह रोड, में पानी भर गया। कई निचले इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि बारिश होते ही सड़कों पर पानी भर जाता है, जिससे चलना मुश्किल हो जाता है।
#WATCH Delhi: Rain lashes parts of the National Capital; visuals from Firoz Shah Road. pic.twitter.com/QXdzLIrmWr
— ANI (@ANI) July 13, 2025
प्रशासन पर उठे सवाल
लोगों ने दिल्ली नगर निगम (MCD) और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि हर साल बारिश में सड़कों पर पानी भरता है, लेकिन अब तक निकासी व्यवस्था को सुधारा नहीं गया है। वहीं, एमसीडी का कहना है कि उसने जलजमाव से निपटने के लिए टीमें तैनात की हैं, जो पानी निकालने का काम कर रही हैं। फिर भी लोगों को राहत कम और परेशानी ज्यादा दिखाई दी।
यातायात पुलिस ने दी चेतावनी
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जलभराव वाले इलाकों में सावधानी से चलें और जहाँ संभव हो, वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...