पटियाला: पटियाला के निकट सिद्धूवाल गांव में आज ईसाई समुदाय द्वारा आयोजित एक चैरिटी कार्यक्रम के दौरान आंधी के कारण एक 16 वर्षीय युवक के ऊपर गिरे वाईफाई टावर से लड़के की मौत हो गई। लड़के का शव पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। मृतक युवक के परिजनों ने शवगृह के बाहर खुलकर अपना रोष व्यक्त किया, लेकिन मौके पर उसके माता-पिता मौजूद नहीं थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपनी मौत के बाद मां सदमे में है और पिता जालंधर में होने वाले एक अन्य प्रार्थना सभा में गए हुए थे।
उसके रिश्तेदारों ने कहा कि बच्चे की मौत के बाद उसे बचाने की कोई कोशिश नहीं की गई। वहीं इस मामले में चर्च के प्रबंधकों का कहना है कि जिस टावर पर वाईफाई सिस्टम लगा है, उस टावर को सपोर्ट करने वाली तारें पड़ोसियों ने तोड़ दी थीं, जिसके चलते बिना सपोर्ट के टावर हवा का झटका नहीं झेल सका और गिर गया। युवक के परिजनों का आरोप है कि वह भले चर्च के अनुयायी हैं, फिर भी वह इस मौत के लिए आयोजकों को ज़िम्मेदार मानते हैं। अगर बच्चे का अंतिम संस्कार ईसाई रीति-रिवाजों से नहीं किया गया और हमें न्याय नहीं मिला तो हम इसका विरोध करेंगे। युवक का शव मोर्चरी में रखा गया है।
ये भी पढ़ें :- पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी, जानें अपने शहर का भाव