Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार में वज्रपात बना काल, अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से 9 की मौत, IMD ने जारी किया अलर्ट

July 14, 2025

बिहार में वज्रपात बना काल, अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से 9 की मौत, IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather : बिहार में पिछले 24 घंटों में बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। मौसम में अचानक बदलाव के कारण पटना, गया, वैशाली और बांका समेत कई जिलों में वज्रपात हुआ। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। मृतकों की उम्र 12 से 65 वर्ष के बीच है। बिजली गिरने से सबसे ज़्यादा प्रभावित ज़िला बांका रहा, जहां चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कोहकारा की 12 वर्षीय करीना कुमारी, अमरपुर के अनिल यादव, फुल्लीडुमर की सुलेक्षा देवी और बेलहर के पशुपालक विजय यादव शामिल हैं।

तीन बाइक सवारों पर गिरी बिजली
गया ज़िले के सूर्यमंडल चेकपोस्ट के पास तीन बाइक सवारों पर बिजली गिर गई। इस हादसे में अंकित कुमार और विकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वकील मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा गया के मोहदा प्रखंड में मवेशी चराते समय रूपलाल यादव की बिजली गिरने से मौत हो गई।

बच्ची और मवेशी की मौत
राजधानी पटना के मोकामा में बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। वहीं, पंडारक में बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। इसके अलावा, वैशाली जिले के चकमसूद गांव में बिजली गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई। बांका के जलेबिया मोड़ के पास बिजली गिरने से एक कांवरिया किशोर भी घायल हो गया। ज़्यादातर घटनाएँ रविवार शाम 5 बजे से रात 9 बजे के बीच हुईं।

IMD ने जारी किया अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बिहार के लिए नया अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल और झारखंड में गंगा नदी के ऊपर चक्रवाती हवाओं के सक्रिय होने से बिहार में मौसम अस्थिर रहेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे आंधी-तूफ़ान और बारिश के दौरान घर के अंदर रहें और पेड़ों, बिजली के खंभों या खुले मैदानों के नीचे शरण लेने से बचें। किसानों और बाहर काम करने वालों को इस दौरान सतर्क रहने और पक्की इमारतों में शरण लेने की सलाह दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें