Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

अभी भी नहीं रुक रहा बुढ्ढा दरिया में रंगदार पानी का बहाव, सीचेवाल बोले- कोर्ट के आदेश अभी पैंडिंग हैं

July 15, 2025

अभी भी नहीं रुक रहा बुढ्ढा दरिया में रंगदार पानी का बहाव, सीचेवाल बोले- कोर्ट के आदेश अभी पैंडिंग हैं

लुधियाना Buddha Dariya: बुड्ढा दरिया को साफ करने का मामला पिछले कई सालों से चलता आ रहा है। निगम द्वारा भी बुड्ढे नाले को साफ करने को लेकर 650 करोड़ रुपए के करीब रकम खर्च करने की चर्चा है, परंतु अब तक इसे साफ नहीं किया जा सका है। नैशनल ग्रीन ट्रब्यूनल ने भी इसमें हस्ताक्षेप किया है और इसके मुख्य जज ने भी लुधियाना आकर विजिट किया था और बुड्ढा दरिया को प्रदुषण मुक्त करने पर अपना फोकस रखा। बेशक बुड्ढा दरिया के नेचर में बदलाव आने की जानकारी दी गई, परंतु अब भी बुड्ढा दरिया में रंगदार पानी अभी भी डाला जा रहा है, जोकि अपने आप में एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। बीते दिनों की बात करें तो राज्य सभा मैंबर व पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल की तरफ से बुड्ढा दरिया के पुनर सुरजीत प्रोजैक्ट पर लगातार काम किया जा रहा है। फिल्हाल उनकी कोशिशों पर अभी पानी फिरता नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ डेयरी संचालकों द्वारा पानी अभी भी बुड्ढा दरिया में डाला जा रहा है, जबकि कुछ जगहों पर प्वाइंट्स को बंद कर दिया गया है, परंतु एक-दो जगहों से डेयरी का पानी बुड्ढा दरिया में आ रहा है, जिस पर संत सीचेवाल द्वारा फोकस किया जा रहा है।

पब्लिक एक्शन कमेटी भी डाइंगों के खिलाफ खड़ी है : बता दें कि बुड्ढा दरिया में डाले जा रहे डाइंगों के पानी को लेकर जहां कोर्ट में मामला लंबित है। वहीं पब्लिक एक्शन कमेटी के सदस्य भी बुड्ढे नाले की सफाई व इसमें फैंकी जा रही गंदगी के विरोध में खड़ी है। उनका भी दावा है कि पीडीए (पंजाब डायर एसोसिएशन) द्वारा लगाए गए 3 सीईटीपी पर डाइंगों का पानी पूरी तरह से ट्रीट होकर नहीं आ रहा है, जिससे बुढ्ढा दरिया दूषित हो रहा है।

अब लगाई जा रही त्रिवेणी
बुढ्ढा दरिया की ब्यूटीफिकेशन व पॉल्यूशन को साफ करने के लिए 13 हजार पौधे लगाए गए थे। इसमें से कई खराब हो गए, जिन्हें रिप्लेस कर और पौधे लगा दिए गए। अब करीब एक महीने से त्रिवेणी लगाए जाने का काम जारी है ताकि बुढ्ढे दरिया की बदबू को कम किया जा सके और राहगीरों का छांव मिल सके क्योंकि यह पौधे बुड्ढे दरिया के किनारों पर लगाए जाने हैं।

कई बार कह चुके हैं, पानी नहीं रुक रहा: सींचेवाल
ताजपुर रोड जेल के पास बने सीईटीपी से अभी भी गिर रहे रंगदार पानी पर राज्य सभा मैंबर व पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि कई बार डाइंग वालों को कहा जा चुका है। फिर भी पानी बुड्ढा दरिया में फैंक रहे हैं। इस संबंध में पीपीसीबी को कहा जाएगा तथा कार्रवाई करने की अपील की जाएगी। सीईटीपी से पानी डाइंग का पानी ट्रीट हो रहा है। उसके पैरामीटर ठीक नहीं है। हालांकि इस मामले को कोर्ट देख रही है। डाइंगों के ट्रीटेड पानी को भी बुड्ढा दरिया में न फैंक कर इसे खेतों में डाला जाना चाहिए ताकि पानी को खेती में इस्तेमाल किया जा सके। एनजीटी के पास केस होने के चलते अभी फाइनल आर्डर नहीं हुए हैं।

पीपीसीबी डाइगों को बचाने का प्रयास कर रही : कपिल अरोड़ा
पब्लिक एक्शन कमेटी के सदस्य कपिल अरोड़ा ने कहा कि पीपीसीबी द्वारा डाइंगों पर कार्रवाई करने की बजाए उनको बचाने का प्रयास किया जा रहा है क्योंकि बुड्ढा दरिया में जिन डाइंग यूनिट का पानी जा रहा है, उनका एड्रैस मांगा था, जिसे पीपीसीबी ने न देकर यह साबित कर दिया है कि वह डाइंगों को बचाने का प्रयास कर रही है। पीडीए द्वारा तीन ट्रीटमैंट प्लांट दो ताजपुर जेल के पास और एक बहादुरके के पास लगाया गया है। इनसे पानी पूरी तरह से ट्रीट न होकर बुड्ढे दरिया में फैंका जा रहा है। अब तक कई प्रयास किए गए परंतु बुड्ढे दरिया को साफ नहीं किया जा सका। जब तक डाइंगों का पानी नहीं रोका जाता तब तक यह साफ नहीं किया जा सकता। वहीं इस संबंधी पीपीसीबी के चीफ इंजीनियर से संपर्क किया गया परंतु उन्होंने जवाब देना उचित नहीं समझा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें