Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक तोला चिट्टा के लिए बेच दी पिता की लाखों की कार, नशेड़ी लड़की ने दोस्त के साथ किया कारनामा… ऐसे खुला भेद

July 15, 2025

एक तोला चिट्टा के लिए बेच दी पिता की लाखों की कार, नशेड़ी लड़की ने दोस्त के साथ किया कारनामा… ऐसे खुला भेद

नेशनल डेस्क: हिमाचल प्रदेश में एक बेटी की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है। बेटी ने महज एक तोले चिट्टे (हेरोइन) के लिए अपने पिता की लाखों रुपये की कार बेच डाली। बेटी 4 साल के बच्चे की मां है, जो नशे की आदी है। उसने जालंधर के शख्स के साथ सौदा किया था। पिता ने 28 जून को मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने कार चोरी के एंगल से जांच की थी। पिता ने बेटी के ऊपर आरोप लगाए थे। मामले में बेटी का दोस्त भी अरेस्ट किया गया था, जो अब न्यायिक हिरासत में है।

मामले में दोनों की भूमिका सामने आई है। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आरोपी महिला पिता के घर लौट आई थी, जो 2 दिन पहले फिर फरार हो गई। कार जिस शख्स को बेची गई थी, वह मैक्लोडगंज का बताया जा रहा है। कार उससे बरामद कर ली गई है। पुलिस युवती के लापता होने के मामले में जांच कर रही है। युवती और उसके दोस्त का ड्रग्स टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है।

90 हजार रुपये में की बिक्री

28 जून को पिता ने पुलिस को बताया था कि बेटी नशे की आदी है। वह कार लेकर घर से भाग गई है। कुछ दिन बाद जब वह हमीरपुर वापस आई तो कार के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया। पुलिस ने सख्ती बरती तो पता चला कि मामले में उसका दोस्त भी शामिल है। दोनों ने कार को 90 हजार रुपये में जालंधर के किसी व्यक्ति को बेच दिया है। चिट्टे के एवज में यह सौदा किया गया है।

शिमला में हुई थी युवती की शादी

आरोपी युवती की कुछ साल पहले शिमला के रहने वाले युवक से शादी हुई थी। वह बेटे के बाद हमीरपुर में अपने पिता के घर रह रही है। लंबे समय से वह चिट्टे का सेवन कर रही है। एक बार नादौन पुलिस भी उसे अरेस्ट कर चुकी है। पिता खुद अपने 4 साल के नाती की देखभाल कर रहे हैं। वे युवती से इतने परेशान हो चुके हैं कि जमानत मिलने के बाद उसे घर लाने से इनकार कर दिया था। अब बेटी का फिर सुराग नहीं लग पा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें