
New Jersey flood : भारी बारिश के कारण न्यूयॉर्क शहर और उत्तरी न्यू जर्सी में बाढ़ आ गई है, जबकि पूर्वोत्तर और मध्य-अटलांटिक के कुछ हिस्से बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। स्थिति को देखते हुए आपातकालीन चेतावनी जारी की गई है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आपात स्थिति को देखते हुए, न्यू जर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने सोमवार देर रात आपातकाल की घोषणा कर दी।
घोषित हुआ आपातकाल-
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर एक पोस्ट में, उन्होंने कहा, “मैं राज्य के कुछ हिस्सों में अचानक आई बाढ़ और भारी बारिश के कारण आपातकाल की घोषणा कर रहा हूं। कृपया घर के अंदर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। सुरक्षित रहें, न्यू जर्सी।”
I am declaring a State of Emergency given flash flooding and high levels of rainfall in parts of the state.
Please stay indoors and avoid unnecessary travel. Stay safe, New Jersey.
— Governor Phil Murphy (@GovMurphy) July 14, 2025
बाढ़ की चेतावनी जारी
राष्ट्रीय मौसम सेवा ने न्यूयॉर्क शहर के सभी पांच नगरों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है, क्योंकि सोमवार शाम तक स्टेटन द्वीप और मैनहट्टन जैसे इलाकों में भारी तूफान के कारण एक इंच से ज्यादा बारिश हुई। जारी हुए अलर्ट के अनुसार पूरी रात बारिश जारी रहने का अनुमान जताया गया है। न्यू यॉर्क शहर के अधिकारियों ने निवासियों, खासकर बेसमेंट अपार्टमेंट में रहने वालों को अचानक निकासी के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है।
बेसमेंट में रहने वालों को खास चेतावनी
न्यूयॉर्क सिटी इमरजेंसी मैनेजमेंट ने एक पोस्ट में लिखा, “अगर आप बेसमेंट अपार्टमेंट में रहते हैं, तो सावधान रहें। अचानक बाढ़ बिना किसी चेतावनी के, यहां तक कि रात में भी आ सकती है।” अधिकारियों ने कहा है कि अपने साथ एक फ़ोन, टॉर्च और ज़रूरी सामान का एक बैग रखें। ऊंची जगहों पर जाने के लिए तैयार रहें।
रात भर हाई अलर्ट पर रहे अधिकारी
आंकड़ों के अनुसार, मैनहट्टन के चेल्सी इलाके में शाम 7:30 बजे तक 1.47 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि स्टेटन द्वीप में 1.67 इंच बारिश हुई। न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के अधिकारी रात भर हाई अलर्ट पर रहे। शहरों में और बारिश होने की उम्मीद है। जन सुरक्षा और तत्काल प्रतिक्रिया के लिए प्रभावित इलाकों में आपातकालीन टीमें तैनात की गई हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...