
नेशनल डेस्क: मुंबई स्थित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को एक ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस ई-मेल में दावा किया गया था कि बीएसई की इमारत में चार आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेज) और आरडीएक्स लगाए गए हैं, और धमाका दोपहर तीन बजे होगा। हालांकि, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने पूरी इमारत की सघन जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।
ई-मेल एक “कॉमरेड पिनाराई विजयन” नामक व्यक्ति की आईडी से भेजा गया था। सूचना के बाद पुलिस और बम निरोधक टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इमारत की छानबीन की। पुलिस का कहना है कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत इमारत का व्यापक निरीक्षण किया गया, लेकिन कोई खतरनाक वस्तु नहीं पाई गई।
Mumbai, Maharashtra | Bombay Stock Exchange received an email threatening to blow it up. The police were immediately informed. The bomb squad team and police reached the spot. Nothing suspicious was found.
The threatening email was received from an email ID named Comrade…
— ANI (@ANI) July 15, 2025
-जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटना के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
-सुरक्षा व्यवस्था में सख्ती, स्थिति सामान्य
बीएसई के अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में बताया और कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही सख्त थी। साथ ही, उन्होंने शहरवासियों से अफवाहों से बचने और पुलिस के साथ पूरी तरह से सहयोग करने की अपील की है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...