Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar News: रेलवे ट्रैक के पास मिले युवक और युवती के शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

July 15, 2025

Jalandhar News: रेलवे ट्रैक के पास मिले युवक और युवती के शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

पंजाब डेस्क: जालंधर में एक युवती और एक युवक के संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। जालंधर के नागरा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवती और एक युवक के शव बरामद हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल भेज दिया। मामले की आगे की जाँच जारी है।

बता दें कि, अभी तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। शुरुआती जाँच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। माना जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने के बाद वे रेलवे लाइन से कुछ दूरी पर गिर गए।

-25 से 27 साल के बीच है दोनों की उम्र

जालंधर के जीआरपी थाने के एएसआई तरनजीत सिंह ने बताया कि नागरा रेलवे क्रॉसिंग के पास से एक युवती और एक युवक के शव बरामद हुए हैं। जिनके बारे में अभी भी जांच की जा रही है। इतना बताया जा सकता है कि, दोनों की उम्र 25 से 27 साल के बीच है। दोनों के शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। वहीं रात के करीब 12 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को इस घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद वह तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे।

एएसआई ने आगे बताया कि दोनों के शव रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर संदिग्ध हालत में पड़े थे। इस वारदात को हर एंगल से जोड़ कर देखा जा रहा है कि यह हादसा था या आत्महत्या। फिलहाल, दोनों के शवों को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में रखा जाएगा, ताकि उनकी पहचान हो सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें