
जालंधर: भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार जालंधर केंद्रीय हलके के विधायक रमन अरोड़ा और नगर निगम के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ के वॉयस व हैंडराइटिंग सैंपलों के मामले में मंगलवार को एडीशनल सैशन जज जसविंदर सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात विधायक रमन अरोड़ा के वॉयस व एटीपी सुखदेव के हैंड राइटिंग सैंपल लेने की मंजूरी दे दी। उधर, 5600 पन्नों का एटीपी सुखदेव विशिष्ट का चालान भी विजीलैंस अदालत में पेश कर चुकी है। मंगलवार को विधायक रमन अरोड़ा की वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से पेशी हुई और एटीपी सुखदेव विशिष्ट को अदालत में पेश किया गया। इस दौरान दोनों आरोपियों ने वॉयस व हैंडराइटिंग नमूने देने की सहमती जताई। अदालत एटीपी सुखदेव की न्यायिक हिरासत 28 जुलाई तक बढ़ा चुकी है।
ये भी पढ़े- स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान अस्पताल में भर्ती, वीडियो देखकर टेंशन में आए फैंस