Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : विधायक रमन अरोड़ा के बेटे को हाईकोर्ट से मिली राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

July 16, 2025

Big Breaking : विधायक रमन अरोड़ा के बेटे को हाईकोर्ट से मिली राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

पंजाब डेस्क: जालंधर में चल रहे भ्रष्टाचार मामले में एक नया मोड़ आया है। सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने सोमवार को सुनवाई के दौरान राजन अरोड़ा को अंतरिम राहत प्रदान करते हुए 24 सितंबर तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

-जांच में सहयोग अनिवार्य

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में यह स्पष्ट किया है कि राजन अरोड़ा को जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करना होगा। वह जांच में शामिल तो होंगे, लेकिन इस अवधि के दौरान पुलिस उन्हें हिरासत में नहीं ले सकेगी।

-पिता रमन अरोड़ा की याचिका पहले ही खारिज

इससे पहले इसी मामले में आरोपी विधायक रमन अरोड़ा ने नियमित जमानत की अर्जी दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। रमन अरोड़ा फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

– 24 सितंबर तक अगली कानूनी कार्रवाई

गौरतलब है कि यह मामला जालंधर में एक कथित भ्रष्टाचार घोटाले से जुड़ा हुआ है, जिसमें कई प्रभावशाली नाम सामने आए हैं। राजन अरोड़ा का नाम जांच के दौरान उभरा, जिसके बाद उन्हें भी मामले में शामिल कर लिया गया।

अब 24 सितंबर तक इस मामले की अगली कानूनी कार्रवाई की दिशा तय होगी। अदालत के इस फैसले को राजन अरोड़ा और उनके परिवार के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है, वहीं जांच एजेंसियों के सामने अब निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की चुनौती बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें