Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस अफसरों को बुलाती, कपड़े उतारती और बना लेती वीडियो… हनीट्रैप में फंसाने वाली शातिर महिला का ऐसे खुला राज

July 16, 2025

पुलिस अफसरों को बुलाती, कपड़े उतारती और बना लेती वीडियो… हनीट्रैप में फंसाने वाली शातिर महिला का ऐसे खुला राज

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ठाणे जिले में एक महिला ने हनीट्रैफ के मामले में फंसाकर करोड़ों रुपये ऐंठ लिए। हैरानी की बात है कि महिला ने पुलिस अधिकारियों और दूसरे सरकारी अफसरों को निशाना बनाया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक ठाणे जिले के दो ACP रैंक के अधिकारियों ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। अधिकारियों के अनुसार महिला ने उन लोगों से 40-40 लाख रुपये की डिमांड की थी। पैसे नहीं देने के एवज में रेप के मामले में फंसाने की धमकी दी गई थी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो पता लगा कि यह मामला नया नहीं है। महिला इससे पहले भी सरकारी अधिकारियों को निशाना बना चुकी है। 2016 में भी वह इस तरह के अवैध वसूली के मामले में पकड़ी जा चुकी है। पुलिस के अनुसार महिला खुद को होमगार्ड या पुलिसकर्मी बताकर नजदीकियां बढ़ाती थी। इसके बाद वह IPS अफसरों, एक्साइज विभाग के समेत बड़े सरकारी अधिकारियों को टारगेट करती थी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं। महिला बड़ी चालाकी से वारदातों को अंजाम देती थी।

मदद के बहाने करती थी संपर्क

कई अधिकारियों को महिला पूर्व पुलिसकर्मी या विधवा होने की जानकारी देती थी। इसके बहाने वह मदद मांगती थी। विश्वास जीतने के लिए महिला अधिकारियों से मदद मांगती, व्हाट्सऐप या वीडियो कॉल करती थी। इसके बाद अधिकारी को मिलने के लिए बुलाया जाता था। लोगों का विश्वास जीतने के लिए महिला हर हथकंडे अपनाती थी।

मोटी रकम मिलने पर करती समझौता

इसके बाद अधिकारी को अकेले बुलाकर महिला आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लेती थी। महिला इसके लिए छोटे कैमरे और मोबाइल का यूज करती थी। बाद में ये रिकॉर्डिंग अधिकारियों को भेज देती और धमकी देकर पैसे की डिमांड की जाती। महिला अधिकारियों को बदनाम करने और कानूनी कार्रवाई करने की धमकी देती थी। कई दफा पैसे नहीं देने पर शिकायत भी कर देती थी। महिला को जब मोटी रकम मिल जाती तो वह अपने आरोप वापस ले लेती या समझौता कर लेती थी।

सरकारी अधिकारी बदनामी और नौकरी जाने के डर से किसी को कुछ नहीं बताते थे। एक आईपीएस अधिकारी को भी महिला ठग चुकी है। होटल बुलाकर अधिकारी पर रेप का केस करवाने की धमकी दी थी। अधिकारी की पत्नी ने महिला को चुप करवाने के लिए पैसे दिए थे। महिला अधिकारियों को अकेले में बुलाकर कपड़े उतारती और वीडियो रिकॉर्ड कर लेती थी। यह काम वह काफी लंबे समय से कर रही थी। सूत्रों के मुताबिक अब तक ये महिला महाराष्ट्र पुलिस के तीन DCP, कई बड़े अफसरों को निशाना बना चुकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें