Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

एससीओ सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक थ्येनचिन में आयोजित

July 16, 2025

एससीओ सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक थ्येनचिन में आयोजित

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 15 जुलाई को उत्तर चीन के थ्येनचिन शहर में शांगहाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि एससीओ की स्थापना के बाद 24 वर्षों में सदस्य देशों के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में उसके विकास का रुझान स्थिर और अच्छा बना रहा है, सहयोग क्षेत्रों का विस्तार निरंतर होता जा रहा है, अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा निरंतर उन्नत हो रही है, रणनीतिक मूल्य अधिक उजागर हो रहा है, जो सदस्य देशों के लिए क्षेत्रीय स्थिरता और समान विकास पूरा करने की विश्वसनीय निर्भरता बन गयी है।

वांग यी ने कहा कि नयी परिस्थिति में सदस्यों देशों को इतिहास और भविष्य पर जिम्मेदार रुख अपनाकर एससीओ की मजबूती पर और समानताएं बनानी चाहिए। उन्होंने पाँच सूत्रीय सुझाव पेश किये, जिनमें शांगहाई भावना का प्रचार करना, सुरक्षा की नींव मजबूत करना, विकास का इंजन संचालित करना, एक साथ अच्छा घर बनाना और न्याय तथा निष्पक्षता की रक्षा करना शामिल हैं। विभिन्न पक्षों ने चीनी पक्ष के घूर्णन अध्यक्ष देश के नाते श्रेष्ठ कार्यों और प्राप्त उपलब्धियों का उच्च मूल्यांकन किया और चीन के साथ तालमेल कर थ्येनचिन शिखर सम्मेलन के आयोजन को सफल बनाया।

बैठक के बाद वांग यी एससीओ के महासचिव नुरलान यरमेकबायेव के साथ संवाददाताओं से मिले। वांग ने घोषणा की कि एससीओ शिखर सम्मेलन 31 अगस्त से 1 सितंबर तक थ्येनचिन में आयोजित होगा। 20 से अधिक देशों के नेता और 10 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख सम्बंधित गतिविधियों में भाग लेंगे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)    

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें