Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sonam Bajwa तैयार हैं 2025 के सबसे धमाकेदार डांस एंथम के लिए… Baaghi 4 में मचाएंगी बवाल

July 17, 2025

Sonam Bajwa तैयार हैं 2025 के सबसे धमाकेदार डांस एंथम के लिए… Baaghi 4 में मचाएंगी बवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क: हाउसफुल 5 से बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद सोनम बाजवा ने फैंस के दिलों पर छा जाना शुरू कर दिया है। अपनी सादगी और स्टाइलिश तड़के के साथ उन्होंने स्क्रीन पर जो जादू बिखेरा है, वो अब बॉक्स ऑफिस तक पहुंच गया है। और अब उनकी आने वाली फिल्मों पर सबकी नजरें टिकी हैं – बागी 4, दीवानियत और बॉर्डर 2।

लेकिन फैंस की एक्साइटमेंट तब और बढ़ गई जब सोनम ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक BTS (बिहाइंड द सीन्स) धमाका कर दिया। उन्होंने बताया कि वो बागी 4 के लिए एक मेगा डांस नंबर शूट कर रही हैं और वो भी किसी और के नहीं बल्कि मास्टर गणेश आचार्य के साथ! सोनम ने खुलासा किया कि ये उनका बचपन का सपना था कि वो एक फुल-ऑन डांस सॉन्ग करें और अब वो सपना आखिरकार सच हो गया।

सोनम ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा:

“आज बागी के लिए एक गाना शूट किया… और गणेश सर के साथ काम करना सपना था। उन्होंने इसे कोरियोग्राफ किया है और मैं बहुत एक्साइटेड हूं। बचपन से सपना था एक डांस सॉन्ग करने का और अब हो रहा है! पिछले कुछ दिनों से शूटिंग चल रही है और सब बहुत अच्छा जा रहा है। सुपर एक्साइटेड हूं!”

खबरों की मानें तो ये सॉन्ग मुंबई में 3 दिनों तक एक भव्य सेट पर शूट किया गया है और ये गाना सिर्फ गाना नहीं, बल्कि आंखों के लिए एक विज़ुअल ट्रीट बनने वाला है। अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं इस साल के सबसे बड़े डांस धमाके का, जिसमें सोनम बाजवा अपने स्टाइल, एनर्जी और जलवों से सबको नचा देंगी!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें