Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जयपुर में गरजे अमित शाह, कहा- पेपर लीक से त्रस्त था राजस्थान, अब हमारी सरकार SIT बनाकर माफियों को दे रही कड़ा संदेश

July 17, 2025

जयपुर में गरजे अमित शाह, कहा- पेपर लीक से त्रस्त था राजस्थान, अब हमारी सरकार SIT बनाकर माफियों को दे रही कड़ा संदेश

जयपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सहकारिता सम्मेलन को करते हुए कहा कि कांग्रेस के समय में पूरा राजस्थान पेपर लीक से त्रस्त था। अब एसआईटी गठित करके पेपर लीक करने वालों को कठोर संदेश देने का काम राजस्थान सरकार ने किया है। बता दें कि अमित शाह ने दादिया में सहकारिता सम्मेलन और रोजगार उत्सव का उद्घाटन किया। यह आयोजन संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित करने के संदर्भ में आयोजित किया गया। केंद्र सरकार ने राज्यों को सहकारिता से जुड़े 54 कार्य सौंपे हैं और राजस्थान का यह सम्मेलन उसी पहल का हिस्सा है। अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान कृषि में सबसे बड़ा योगदान दे रहा है।

आने वाले दिनों में ऊंटों के अस्तित्व पर कोई खतरा नहीं आएगा…
अमित शाह ने कहा, “राजस्थान को पूरा देश ऊंटों की भूमि के रूप में जानता है। हमने कोऑपरेटिव का उपयोग करके ऊंटों की नस्ल संरक्षण और ऊंटनी के दूध के औषधीय गुणों के परीक्षण पर रिसर्च शुरू की है, जिससे आने वाले दिनों में ऊंटों के अस्तित्व पर कोई खतरा नहीं आएगा।” उन्होंने कहा, “कांग्रेस के समय में पूरा राजस्थान पेपर लीक से त्रस्त था। एसआईटी गठित करके पेपर लीक करने वालों को कठोर संदेश देने का काम राजस्थान सरकार ने किया है। इसके साथ ही 4 साल के सहकारिता मंत्रालय ने 61 नए इनिशिएटीव्स के माध्यम से सहकारिता को मजबूत करने का काम किया है।”

 

8,000 नवचयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र किया वितरित
गृह मंत्री ने आगे कहा, “2025 का वर्ष ‘सहकारिता वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष’ की शुरुआत करने के लिए भारत को चुना और प्रधानमंत्री मोदी ने ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष’ का उद्घाटन किया।” कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राज्य भर में 24 अनाज भंडारण गोदामों और 64 मिलेट्स बिक्री केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस आयोजन का एक प्रमुख आकर्षण 8,000 नवचयनित उम्मीदवारों को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरित करना रहा।

गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 1,400 लाभार्थियों को मिला ऋण
कार्यक्रम में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 1,400 लाभार्थियों को लगभग 12 करोड़ रुपए के ऋण वितरित किए गए। साथ ही, दूध उत्पादक सहकारी समितियों को 2,346 माइक्रो एटीएम सौंपे गए। महत्वपूर्ण पहल के तहत अमित शाह ने व्हाइट रिवॉल्यूशन 2.0 पीडीसीएस ऑनलाइन पंजीकरण मंच की शुरुआत की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें