Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gurugram land deal case: ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा की 43 संपत्तियां कुर्क कीं, उनके और 10 अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

July 17, 2025

Gurugram land deal case: ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा की 43 संपत्तियां कुर्क कीं, उनके और 10 अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा और उनकी कंपनियों की करीब 37.64 करोड़ रुपये मूल्य की 43 संपत्तियां कुर्क कर ली हैं। साथ ही, उनके और दस अन्य व्यक्तियों के खिलाफ गुरुग्राम भूमि सौदे से जुड़े एक मामले में आरोपपत्र भी दाखिल किया गया है।

जानें पूरा मामला

यह मामला 2008 का है, जब वाड्रा की कंपनी ने गुरुग्राम के सेक्टर 83 में शिकोहपुर गांव की 3.53 एकड़ जमीन ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज़ प्राइवेट लिमिटेड से खरीदी थी। जांच में पाया गया कि यह जमीन झूठे दस्तावेज और फर्जी घोषणाओं के जरिए हासिल की गई थी। आरोप है कि वाड्रा ने अपने व्यक्तिगत प्रभाव का इस्तेमाल कर व्यावसायिक लाइसेंस भी अवैध तरीके से लिया था।

अभियोजन शिकायत दाखिल की

ईडी ने गुरुवार को नई दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट में वाड्रा, उनकी कंपनी स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड, ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज़ प्राइवेट लिमिटेड और अन्य आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ अभियोजन शिकायत दाखिल की है। अधिकारियों ने बताया कि अदालत ने अभी इस शिकायत पर कोई निर्णय नहीं लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें