Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब खेत में फसल की बिजाई के लिए ट्रैक्टर पर नहीं दिखेगा किसान; ‘ऑटो स्टीयरिंग सिस्टम’ करेगा कंट्रोल, बचेगा लेबर खर्च

July 18, 2025

अब खेत में फसल की बिजाई के लिए ट्रैक्टर पर नहीं दिखेगा किसान; ‘ऑटो स्टीयरिंग सिस्टम’ करेगा कंट्रोल, बचेगा लेबर खर्च

Tractor controlled by Auto Steering System: खेती भी हाईटैक्ट हो गई है। अब खेतों में फसल जोतने के लिए ट्रैक्टर का स्टेयरिंग किसान नहीं बल्कि उस पर लगा ‘ऑटो स्टीयरिंग सिस्टम’ कंट्रोल करेगा। किसान को खेत जोतने के लिए खुद ट्रैक्टर नहीं चलाना पड़ेगा। इस टैक्नीक को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के फार्म मशीनरी एंड पावर इंजीनियरिंग के साइंटिस्ट ने तैयार किया है। एडिशनल डायरैक्टर संचार डा. तेजिंदर सिंह रियाड़ ने बताया कि इस टैक्नीक से किसानों को काफी फायदा मिलने वाला है। जल्द ही इस टैक्नीक को रिलीज करके किसानों को समर्पित कर दिया जाएगा ताकि किसान अपने खेतों में इस सिस्टम का लाभ लेकर फसल की खेती कर सके।

कितना खेत जोतना है पहले से करना होगा सैट
माहिरों के मुताबिक किसान को पहले इस सिस्टम से खेत को जोतने के लिए जगह के हिसाब से सैटिंग करनी होगी यानि एक समय में कितने एकड़ में फसल की बिजाई करनी है। उसके बाद यह सिस्टम सारे खेत में एक लेबल में बिजाई करेगा। जिस खेत में फसल की बिजाई नहीं हुई उसके बारे में भी किसान को अलर्ट कर देगा। ताकि खाली जगह पर भी फसल को बोया जा सके। इसके लिए किसान को कोई नया ट्रैक्टर भी नहीं लेना पड़ेगा। क्योंकि, किसान अपने पुराने ट्रैक्टर भी इस सिस्टम को इंस्टॉल करवा सकते हैं। इस टैक्नीक को लेकर लाइव ट्रायल भी हो रहे है।

700 रुपए दिन की दिहाड़ी और समय की होगी बचत
माहिरों ने बताया कि हर फसल के खेत को जोतने के लिए किसान को दिहाड़ी के लिए 700 रुपए अदा करने पड़ते है। मगर अब किसान को इस सिस्टम को ट्रैक्टर पर इंस्टॉल करने के बाद किसी भी लेबर के व्यक्ति या खुद को स्टीयरिंग संभालना नहीं पड़़ेगा। इससे समय पर की भी बचत होगी। सारा सिस्टम सैटेलाइट के जरिए चलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें