Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

फोम और स्कूटी गोदाम में लगी आग, 30 स्कूटी और 4 ऑटो जलकर राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका

July 18, 2025

फोम और स्कूटी गोदाम में लगी आग, 30 स्कूटी और 4 ऑटो जलकर राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका

गुरुग्राम के सेक्टर–18 में स्थित 2 गोदामों में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते आग ने दोनों गोदाम जला कर रख कर दिए। मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड ने टीम ने बड़ा हादसा होने से रोका। आग फैल कर आसपास मौजूद अन्य इमारतों तक भी पहुंच सकती थी।

मारुति सुजुकी कंपनी के सामने स्थित दो गोदाम में अचानक आग लग गई। आग पहले फोम के गोदाम में लगी। वहां से फैलते हुए आग स्कूटी और ऑटो के गोदाम तक पहुंच गई। हादसा देर रात करीबन 1:30 बजे घटा। जिसमें 30 से अधिक स्कूटी और 4 ऑटो के साथ–साथ भारी संख्या में स्पेयर पार्ट्स जलकर खाक हो गए।

सूचना मिलते ही हादसे के जगह पर फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां पहुंच गई। आग को लपटें काफी तेज थी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में दोनों गोदाम मालिकों को भरी नुकसान हुआ है।

आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। लेकिन प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट ही बताया गया है। स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें