Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Saiyaara’ Collection : ‘सैयारा’ ने मचाई धूम… बॉक्स ऑफिस पर किया धमाकेदार कमाई, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

July 20, 2025

‘Saiyaara’ Collection : ‘सैयारा’ ने मचाई धूम… बॉक्स ऑफिस पर किया धमाकेदार कमाई, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

‘Saiyaara’ Box office Collection : निर्देशक मोहित सूरी की रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। दरअसल ना सिर्फ क्रिटिक्स बल्कि दर्शकों से भी फिल्म को शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म ने पहले दो दिनों में ही जबरदस्त कमाई कर ली है और यह तेजी से 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।

अहान पांडे और अनीत पड्डा की शानदार शुरुआत

फिल्म ‘सैयारा’ से अभिनेता अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। चंकी पांडे के बेटे अहान ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं, अनीत पड्डा की सादगी और स्क्रीन प्रेज़ेंस ने भी लोगों को खासा प्रभावित किया है। दर्शकों को यह नई जोड़ी बेहद पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर इनकी केमिस्ट्री की खूब तारीफ हो रही है।

कमाई में भी ‘सैयारा’ का जादू

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 21 करोड़ रुपये और दूसरे दिन यानी 19 जुलाई को 24 करोड़ रुपये की कमाई की। कुल मिलाकर दो दिन में फिल्म ने 45 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है। शनिवार को सिनेमाघरों में दर्शकों की 44.74% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जो इस फिल्म की लोकप्रियता को साफ दिखाती है।

निर्माताओं को उम्मीद है कि जिस रफ्तार से फिल्म कमा रही है, वह 4 से 5 दिनों के अंदर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। फिल्म को आदित्य चोपड़ा और अक्षय विधानी ने प्रोड्यूस किया है और यह यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी है।

कहानी ने छुआ दिल

मोहित सूरी, जो ‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ जैसी इमोशनल और रोमांटिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने ‘सैयारा’ के ज़रिए एक बार फिर साबित किया है कि वे दिल छू लेने वाली कहानियां रचने में माहिर हैं। फिल्म में अहान पांडे कृष और अनीत पड्डा वाणी के किरदार में हैं। इनकी लव स्टोरी को न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

पुरानी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े

‘सैयारा’ की सफलता ने कई सुपरहिट फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें ‘सितारे ज़मीन पर’ और ‘रेड 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इस रोमांटिक ड्रामा के प्रभाव को देखते हुए अब अन्य निर्माताओं ने भी अपनी फिल्म रिलीज डेट में बदलाव करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें