
गुजरात डेस्क: गुजरात के कच्छ जिले में चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में कार्यरत एक जवान ने अपनी पुलिस अफसर प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। 25 साल की युवती के साथ आरोपी का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। युवती कच्छ जिले के अंजार पुलिस स्टेशन में एएसआई के तौर पर तैनात थी। बताया जा रहा है कि असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) काफी समय से जवान के साथ रिलेशनशिप में थी।
गला घोंटकर हत्या के बाद आरोपी ने उसके ही थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी है। पुलिस ने मृतक पुलिस अफसर के परिजनों को सूचित कर दिया है। वारदात के पीछे असल में कारण क्या हैं, इसको लेकर जांच हो रही है।
CRPF जवान ने की महिला पुलिस कर्मी की हत्या
गुजरात के अंजार में #CRPF जवान ने अपनी प्रेमिका महिला पुलिस कर्मी जो अंजार पुलिस थाने में ASI पद पर तैनात हैं उससे कुछ बात को लेकर अनबन के चलते महिला कर्मी की किराए के घर में गला घोंट कर हत्या कर दी।#Gujarat #CRPF #Police pic.twitter.com/UJpJNFsSTh
— Naresh Sarnau (Bishnoi) (@NSarnauaajtak) July 19, 2025
महिला एएसआई की पहचान अरुणाबेन नटूभाई जादव के तौर पर हुई है। शुक्रवार की रात को वह अपने घर पर थी, इसी दौरान उसका प्रेमी सीआरपीएफ कर्मी पहुंचा। किसी बात पर दोनों में विवाद हुआ और दिलीप डांगचिया नाम के आरोपी ने उसका गला घोंट दिया। जादव मूल रूप से सुरेंद्र नगर जिले के देरवाड़ा की रहने वाली थी। इस समय वह अंजार की गंगोत्री सोसाइटी-2 में आवास लेकर रह रही थी।
सूत्रों के मुताबिक देर रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, इसके बाद दिलीप ने आपा खो दिया। प्रेमिका के मर्डर के बाद दिलीप ने पुलिस स्टेशन में जाकर सरेंडर कर दिया। दिलीप की तैनाती फिलहाल मणिपुर में है। दिलीप और अरुणा पड़ोसी गांव के रहने वाले थे। दोनों के बीच पहले जान-पहचान हुई थी।
इसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और साथ में रहने लगे। कच्छ में रहने वाले परिजनों में बेटी की मौत की सूचना के बाद मातम पसरा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के बारे में सीआरपीएफ को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच विभिन्न एंगल से हो रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...