Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

तरनतारन उपचुनाव:अकाली दल ने बीबी सुखविंदर कौर को बनाया उम्मीदवार, गुलजार सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी

July 20, 2025

तरनतारन उपचुनाव:अकाली दल ने बीबी सुखविंदर कौर को बनाया उम्मीदवार, गुलजार सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी

तरनतारन: पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बता दें कि शिरोमणि अकाली दल ने तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और महिला नेता बीबी सुखविंदर कौर को मैदान में उतारा है।

-गुलजार सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी

पार्टी ने चुनावी रणनीति को मजबूती देने के लिए गुलजार सिंह को इस उपचुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। गुलजार सिंह को अनुभव और जमीनी पकड़ के लिए जाना जाता है, जिससे पार्टी को बड़ी उम्मीदें हैं।

इस मौके पर अकाली दल के लिए एक और सियासी बढ़त तब सामने आई जब स्थानीय स्तर पर सक्रिय ‘आज़ाद ग्रुप’ ने पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। माना जा रहा है कि इस समूह का समर्थन पार्टी को तरनतारन में मजबूत आधार दिलाने में मदद करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें