Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहली छमाही में, चीनी राष्ट्रीय रेलवे ने 1.98 अरब टन माल भेजा

July 20, 2025

पहली छमाही में, चीनी राष्ट्रीय रेलवे ने 1.98 अरब टन माल भेजा

20 जुलाई को चाइना नेशनल रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड से पता चला कि इस वर्ष की पहली छमाही में, राष्ट्रीय रेलवे ने कुल 1.98 अरब टन माल भेजा, जिसमें औसत दैनिक लदान 182400 डिब्बे थे, जो वर्ष-दर-वर्ष क्रमशः 3.0% और 4.0% की वृद्धि है।

राष्ट्रीय रेलवे समूह के माल ढुलाई विभाग के प्रमुख ने बताया कि राष्ट्रीय रेलवे समूह ने राष्ट्रीय रेलवे नेटवर्क और केंद्रीकृत एवं एकीकृत कमान के लाभों का पूर्ण उपयोग किया है, रेलवे माल ढुलाई के बाजार-उन्मुख सुधार को निरंतर गहरा किया है, और रेलवे रसद क्षमता, दक्षता और सेवा गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया है।

प्रमुख सामग्री परिवहन गारंटी के संदर्भ में, जनवरी से जून तक, राष्ट्रीय रेलवे ने 1.02 अरब टन कोयला भेजा, जिसमें 69.5 करोड़ टन कोयला बिजली उत्पादन के लिए है, और रेलवे से प्रत्यक्ष रूप से बिजली संयंत्रों को भेजे गये कोयला का भंडार उच्च स्तर पर बना रहा है। 

साथ ही, रेलवे लॉजिस्टिक्स उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार हुआ है। वर्ष की पहली छमाही में, राष्ट्रीय रेलवे ने रेलवे-जल संयुक्त परिवहन कंटेनर माल के कुल 82.54 लाख मानक कंटेनर भेजे, जो वर्ष-दर-वर्ष 18.1% की वृद्धि है। रेलवे विभाग ने “माल ढुलाई ऋण” जैसी लॉजिस्टिक्स वित्तीय सेवाओं की गुणवत्ता और विस्तार को बढ़ावा दिया है। ग्राहकों को कुल 19.9 अरब युआन का ऋण प्राप्त हुआ है, जिससे वित्तपोषण लागत में लगभग 6 करोड़ युआन की बचत होने की उम्मीद है, और इसने वास्तविक अर्थव्यवस्था के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़े- एयर इंडिया का लोगों को बड़ा झटका, रद्द की भारत से UAE जाने वाली कई उड़ानें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें