Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘दुनिया ने देखी भारत की ताकत…’, मानसून सत्र के शुभारंभ मौके पर बोले पीएम मोदी, जानें भाषण की बड़ी बातें

July 21, 2025

‘दुनिया ने देखी भारत की ताकत…’, मानसून सत्र के शुभारंभ मौके पर बोले पीएम मोदी, जानें भाषण की बड़ी बातें

नेशनल डेस्क: मानसून सत्र का शुभारंभ हो चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी ने मौके पर देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। मोदी ने कहा कि भारत ने इस ऑपरेशन के दौरान दुनिया की ताकत देखी। भारत अब दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। केंद्र सरकार नक्सलवाद को उखाड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। देश के कई जिले नक्सलवाद से मुक्त हुए हैं। ये दशक शांति और प्रगति का है।

22 मिनट में आतंकी अड्डे तबाह किए

मानसून का ये सत्र नवीनता का प्रतीक है। राष्ट्र के लिए यह अहम बात है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना ने अपना हर लक्ष्य गौरव से हासिल किया। भारत आज तेजी से तरक्की कर रहा है। डिजिटल ट्रांजेक्शन की दुनिया में भारत आज सबसे आगे है। हम लोगों ने 22 मिनट में आतंक के अड्डों को तबाह कर दिया। आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा। दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना का पराक्रम देखा। आज देश का संविधान विजयी हो रहा है।

देश माओवाद के खिलाफ खड़ा हो चुका है। नक्सलवाद का दायरा सिकुड़ चुका है। बम और बंदूक का अब कहीं नाम नहीं है। पहलगाम हमले के बाद दुनिया भी स्तब्ध रह गई थी। आतंक के खिलाफ सभी दलों ने एकजुटता दिखाई। आतंकवाद के आका पाकिस्तान को दुनिया के सामने भारत ने बेनकाब किया।

सदन विजयोत्सव को स्वीकार करेगा

पीएम मोदी ने कहा कि ये सदन विजयोत्सव को स्वीकार करेगा। एकता के वातावरण से देश में उत्साह का संचार होता है। हमारे देश के प्रतिनिधियों ने विभिन्न देशों में जाकर दुनिया को सच बताया। सभी दलों के प्रतिनिधियों का वे धन्यवाद करते हैं। हमारे मत भले नहीं मिलते हों, लेकिन देशहित में मन जरूर मिले।

देशहित में मन का मिलना जरूरी होता है। मेड इन इंडिया सैन्य शक्ति का नया स्वरूप है। आज ग्रीन ग्रोथ का दायरा बढ़ रहा है। मानसून सत्र विजय उत्सव का प्रतीक है। पीएम मोदी ने इस दौरान शुभांशु शुक्ला और अंतरिक्ष मिशन का जिक्र भी किया। मोदी ने कहा कि अंतरिक्ष में तिरंगा लहराना गौरव का प्रतीक है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें