Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold- Silver Price Today: सावन शिवरात्रि से पहले सोने की कीमतों में आया उछाल, जानें इनके ताजा भाव

July 22, 2025

Gold- Silver Price Today: सावन शिवरात्रि से पहले सोने की कीमतों में आया उछाल, जानें इनके ताजा भाव

Gold- Silver Price Today : अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर अब भारत के स्थानीय बाजारों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। सावन शिवरात्रि और आगामी त्योहारों के मद्देनज़र सर्राफा बाजार में एक बार फिर सोने की चमक लौट आई है। सोमवार को देश के कई प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में 500 रुपये तक का इजाफा देखा गया।

वाराणसी में सोना पहुंचा ₹1,00,330 प्रति 10 ग्राम

21 जुलाई को वाराणसी के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 110 रुपये महंगा होकर ₹1,00,330 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले 20 जुलाई को इसकी कीमत ₹1,00,220 थी।

लखनऊ और मेरठ में भी तेजी

लखनऊ में सोने की कीमतों में 500 रुपये की तेज़ी दर्ज की गई। सोमवार को यहां 24 कैरेट सोना ₹1,01,520 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, मेरठ में इसकी कीमत ₹1,01,530 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

22 कैरेट और 18 कैरेट में भी इजाफा

22 कैरेट सोने की कीमत में भी इजाफा देखा गया। वाराणसी में 22 कैरेट सोना 100 रुपये महंगा होकर ₹91,950 प्रति 10 ग्राम हो गया है। जबकि 18 कैरेट सोना 90 रुपये की बढ़ोतरी के साथ ₹75,240 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी की कीमत स्थिर

सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं देखा गया है। सर्राफा बाजार में चांदी ₹1,16,000 प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी हुई है। यह कीमत 20 जुलाई की तुलना में समान है।

बाजार में सन्नाटा, लेकिन उम्मीदें कायम

वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति के चलते सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। इससे स्थानीय बाजारों में ग्राहक कम दिख रहे हैं और सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा और त्योहारों के नजदीक आते ही बाजार में रौनक लौट सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें