Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

ENG W vs IND W 3rd ODI Dream11: भारतीय महिला टीम इंग्लैंड में इतिहास रचने को तैयार… जानिए परफेक्ट टीम चुनने का फॉर्मूला

July 22, 2025

ENG W vs IND W 3rd ODI Dream11: भारतीय महिला टीम इंग्लैंड में इतिहास रचने को तैयार… जानिए परफेक्ट टीम चुनने का फॉर्मूला

ENG W vs IND W 3rd ODI Dream11 Prediction: भारतीय महिला क्रिकेट टीम एक बार फिर इंग्लैंड की धरती पर इतिहास रचने के करीब है। साल 2022 में भारत ने इंग्लैंड को उसी की सरज़मीं पर 3-0 से हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। अब करीब तीन साल बाद हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ एक और वनडे सीरीज जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है।

टीम इंडिया ने मौजूदा तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत जीत से की थी, लेकिन लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। अब 22 जुलाई को चेस्टर ली स्ट्रीट के मैदान पर तीसरे और निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज जीतने के इरादे से उतरेंगी।

भारतीय बल्लेबाजों पर होगी बड़ी जिम्मेदारी

भारत को अगर यह सीरीज जीतनी है तो शीर्ष क्रम की बल्लेबाजों को लय में आना होगा। स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल और युवा खिलाड़ी प्रतीका रावल से बड़ी पारियों की उम्मीद की जा रही है।

निचले क्रम में ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा को तेज रन बनाकर फिनिशिंग की भूमिका निभानी होगी। यह मैच न सिर्फ सीरीज के नतीजे को तय करेगा, बल्कि आगामी महिला विश्व कप के लिए टीम की तैयारियों की भी परीक्षा बनेगा।

इंग्लैंड भी आत्मविश्वास से लबरेज

दूसरे वनडे में जीत दर्ज कर इंग्लैंड की महिला टीम के हौसले बुलंद हैं। कप्तान नेट साइवर-ब्रंट, एमी जोन्स, और टैमी ब्यूमोंट की बल्लेबाजी टीम की ताकत बनी हुई है, जबकि गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन और एम अर्लॉट भारत के लिए चुनौती पेश कर सकती हैं।

Dream11 की संभावित टीम – तीसरा वनडे (IND-W vs ENG-W)

बल्लेबाज: प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, जेमिमा रोड्रिग्स

विकेटकीपर: एमी जोन्स

ऑलराउंडर: नेट साइवर-ब्रंट (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा

गेंदबाज: सोफी एक्लेस्टोन, चार्लोट डीन, क्रांति गौड़

संभावित प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड महिला टीम: टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), एम्मा लैंब, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, माइया बाउचियर, एम अर्लॉट, सोफी एक्लेस्टोन, चार्लोट डीन, केट क्रॉस, लॉरेन बेल।

भारतीय महिला टीम: प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, राधा यादव, क्रांति गौड़।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें