Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

2025 एससीओ सभ्यता संवाद थ्येनचिन में उद्घाटित

July 23, 2025

2025 एससीओ सभ्यता संवाद थ्येनचिन में उद्घाटित

चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय, चीनी विदेशी भाषा प्रकाशन प्राधिकरण और शांगहाई सहयोग संगठन के सचिवालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित वर्ष 2025 एससीओ सभ्यता संवाद 23 जुलाई को उत्तर चीन के थ्येनचिन शहर में उद्घाटित हुआ।

इस गतिविधि का मुख्य विषय वैश्विक सभ्यता पहल का प्रचार कर एससीओ के बेहतर समान घर का निर्माण करना है। एससीओ के सदस्य देशों से आये 300 से अधिक मेहमान मंच, संगोष्ठी, चीनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के अनुभव, लिपि कला प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न सभ्यताओं के बीच पारस्परिक सीख और जनता के संवाद को बढ़ाएंगे ताकि एक साथ अधिक घनिष्ठ साझे भविष्य वाले एससीओ समुदाय का निर्माण किया जाए।

इस दिन समान डिजिटल सभ्यता का समुदाय, चीन की वकालत और एससीओ के भविष्य नामक रिपोर्ट जारी की गयी। इस रिपोर्ट ने चीन और एससीओ के अन्य देशों द्वारा एक साथ साझे भविष्य वाले डिजिटल समुदाय के मूल्य, आधार और रास्ते पर प्रकाश डाला और अधिक न्यायपूर्ण, समावेशी व सतत् वैश्विक डिजिटल विकास के लिए चीनी योजना और एससीओ की बुद्धिमत्ता प्रदान की है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें