
जालंधर: नगर निगम के ड्राइवर एवं जेसीबी ऑपरेटर यूनियन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बुधवार को हड़ताल कर दी। निगम की वर्कशॉप से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी और मशीनरी तक को नहीं निकाला गया, जिस कारण अधिकांश डंप से कूड़े की लिफ्टिंग नहीं हुई। अनिल सभ्रवाल की अगुवाई में समूह ड्राइवर और जेसीबी ऑपरेटरों ने निगम प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। साथ ही कहा कि निगम कमिश्नर ने हाल ही में तुगलकी फरमान जारी किया है कि रोजाना कूड़ा उठाने वाली गाड़ी को वजन के हिसाब से ही अगले दिन डीजल जारी किया जाएगा। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ, इसलिए इस फरमान को वापस लिया जाए, अन्यथा समूह जत्थेबंदी मिलकर हड़ताल को पूर्ण तौर पर लागू करेगी और संघर्ष को और तेज किया जाएगा। रोष प्रदर्शन करने वालों में अनिल सभ्रवाल, वासु थापर, शादी लाल, गौरव गिल, सन्नी सेठी, जुगल किशोर, जयराज, मनोज सभ्रवाल, करण थापर, अमर कल्याण सहित अन्य मैंबर मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- Middle East War का भारत पर बड़ा असर: तेल- LPG से लेकर दवा और खाने पीने की बढ़ीं कीमतें
मेष: दिन शुभ रहेगा...