इंटरनेशनल डेस्क: इटली में एक दर्दनाक विमान हादसे की खबर सामने आयी है। जिसमें एक छोटा निजी विमान अचानक संतुलन खो बैठा और व्यस्त हाईवे पर गाड़ियों के बीच आ गिरा। इस भयावह दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि तेज़ रफ्तार वाहनों के बीच विमान गिरते ही आग का भयानक गोला बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना अचानक हुआ कि सड़क पर दौड़ रही गाड़ियां रुक भी नहीं पाईं। एक कार तो सीधे जलते हुए मलबे में घुस गई, लेकिन सौभाग्यवश ड्राइवर सुरक्षित निकलने में कामयाब रहा।
विमान में सवार थे दो लोग
विमान में दो लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा हाईवे पर गुजर रहे दो अन्य लोग भी हादसे की चपेट में आ गए, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।
स्थानीय प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक विमान पूरी तरह जल चुका था। घटनास्थल के आसपास का क्षेत्र खाली करा दिया गया है और ट्रैफिक को अन्य रास्तों पर मोड़ दिया गया है।
🚨 BREAKING: Tragedy in Italy — A plane has crashed onto a highway near Brescia, colliding with several vehicles. At least 2 people confirmed dead. pic.twitter.com/iT3JRquCpX
— War Doctrine (@wardoctrine_) July 23, 2025
हादसे के कारणों की जांच जारी
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। विमान तकनीकी खामी का शिकार हुआ या मौसम ने कोई भूमिका निभाई, इसका पता विशेषज्ञों की टीम लगाएगी।
लगातार हो रहे विमान हादसे, बढ़ी चिंता
इस घटना ने हाल ही में बांग्लादेश और भारत में हुए विमान हादसों की यादें ताज़ा कर दीं। कुछ दिन पहले बांग्लादेश में एक सैन्य प्रशिक्षण विमान एक स्कूल की इमारत पर आ गिरा था, जिसमें 17 बच्चों समेत 31 लोगों की मौत हो गई थी।
वहीं भारत के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद मेडिकल कॉलेज की इमारत से टकरा गया था। इस हादसे में 260 लोगों की जान चली गई थी, जिसे हाल के वर्षों का सबसे बड़ा विमान हादसा माना गया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...