Gold Silver Price अक्सर ही देखा जाता है कि लोग निवेश के लिए सोने का ही प्रयोग करते है। लेकिन अगर पिछले कुछ समय का रिकॉर्ड देखें तो चांदी ने लंबी छलांग लगाई है। सोने कि जगह चांदी मार्किट में अच्छी रिटर्न दे रहा है। जब भी मार्किट में फाइनेंशियल रिक्स बढ़ता है तो सोने और चांदी के भावों में अक्सर तेजी देखने को मिलती है। बीते दिन चांदी की कीमतें ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है।
ऑल टाइम हाई पर पहुंची चांदी
ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 1 किलो चांदी का भाव 116551 दर्ज किया गया। ये चांदी का लाइफटाइम हाई लेवल प्राइस है। भारत में ही नहीं इंटरनेशनल मार्केट में भी चांदी का भाव पिछले 14 साल के हाई पर है। वहीं सोने की बात करें तो इसकी कीमते भी आसमान छू रही है। MCX पर सोने की कीमत की बात करें तो लगातार तीसरे दिन यह 1 लाख के पार रहा है।
रिटर्न देने में सोना से बेहतर चांदी
भारतीय लोग सोना और चांदी में निवेश करना ज्यादा पसंद करते है। दोनों ने ही पिछले 1 साल में अच्छा रिटर्न भी दिया है। पिछले 1 माह में सोना ने 3% का रिटर्न दिया है तो वहीं चांदी ने 9% का रिटर्न दिया है। बात पिछले एक साल की करें तो सोने के रेट काफी बढ़े हैं जिस कारण सोने ने 32 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं चांदी ने 36 प्रतिशत का मुनाफा करवाया है।
क्यों इतनी चढ़ रही चांदी?
चांदी की कीमतों में तेजी आने के पीछे चीन का भी हाथ हो सकता है। दरअसल, चीन में चांदी की डिमांड तेजी से बढ़ी है। वहां ऑटो इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट की डिमांड बड़ी है। दूसरा बड़ा कारण सोने की कीमतों में उछाल आने के बाद लोगों ने चांदी में इन्वेस्ट करना शुरू कर दिया है। जानकारों का कहना है कि दिवाली तक सोना और चांदी की कीमतों में उछाल बना रहेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...