Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Russian Plane Off Radar: चीन की सरहद के पास 50 लोगों को लेकर उड़ान भर रहा यात्री विमान लापता

July 24, 2025

Russian Plane Off Radar: चीन की सरहद के पास 50 लोगों को लेकर उड़ान भर रहा यात्री विमान लापता

नई दिल्ली। रूस का एक यात्री विमान लगभग 50 लोगों को जा रहा गुरुवार को अचानक रडार से गायब हो गया है। ये विमान एएन-24 पैसेंजर प्लेन है। विमान अमूर क्षेत्र के टाइंडा कस्बे की ओर बढ़ रहा था तभी वह रडार से गायब हो गया। इस क्षेत्र की सीमा चीन से लगती है। रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में विमान का संपर्क एअर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया।

मिली जानकारी के अनुसार, अंगारा एयरलाइंस का विमान अमूर क्षेत्र के टाइंडा जा रहा था। विमान में 43 यात्री, जिनमें पांच बच्चे शामिल हैं और क्रू के छह सदस्य सवार हैं। स्थानीय गवर्नर वेसिली ओरलोव ने टेलीग्राम पर साझा एक पोस्ट में बताया कि विमान की तलाश की जा रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें