Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

शीत्सांग: वर्ष के पूर्वार्द्ध में माल व्यापार का कुल आयात-निर्यात मूल्य 4.34 अरब युआन

July 24, 2025

शीत्सांग: वर्ष के पूर्वार्द्ध में माल व्यापार का कुल आयात-निर्यात मूल्य 4.34 अरब युआन

मंगलवार को “शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ” विषय पर 10वीं प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें साल 2025 की पहली छमाही में शीत्सांग के माल व्यापार के आयात-निर्यात के बारे में जानकारी दी गई। आंकड़ों से पता चलता है कि इस वर्ष के पूर्वार्द्ध में, शीत्सांग के माल के आयात और निर्यात का कुल मूल्य 4.34 अरब युआन तक पहुँच गया, जो साल-दर-साल 14.1% की वृद्धि हुई, इनमें निर्यात 3.7 अरब युआन, 15.4% की वृद्धि और आयात 64 करोड़ युआन, 7% की वृद्धि थी।

ल्हासा कस्टम्स के अधिकारी ने कहा कि यह वर्ष शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ और देश में 14वीं पंचवर्षीय योजना (2021-2025) का अंतिम वर्ष है। पिछले 60 वर्षों में, शीत्सांग के विदेशी व्यापार ने ऐतिहासिक छलांग लगाई है, जो कि कुल व्यापार मूल्य साल 1965 के 69.3 लाख युआन से बढ़कर औसतन 10 अरब युआन प्रति वर्ष हो गया है, परिवहन का साधन लोगों द्वारा अपनी पीठ या घोड़ों पर ढोए जाने से विकसित होकर “सड़क, रेल, वायु और डाक” की त्रि-आयामी परिवहन प्रणाली में बदल गया है, व्यापारिक साझेदार दुनिया भर के 100 से अधिक देशों और क्षेत्रों तक फैल गए हैं। 

इस अधिकारी के अनुसार, वर्तमान में, शीत्सांग ने 5 राष्ट्रीय स्तर के औपचारिक रूप से खुले बंदरगाहों, व्यापक बंधुआ क्षेत्र और अंतर्राष्ट्रीय भूमि बंदरगाहों सहित एक खुला मंच मैट्रिक्स बनाया है, जो दक्षिण एशिया में “मेड इन चाइना” के लिए एक महत्वपूर्ण चैनल बन गया है।

ल्हासा कस्टम्स के अनुसार, इस वर्ष की पहली छमाही में, शीत्सांग में नव ऊर्जा वाहनों और फोटोवोल्टिक उत्पादों जैसी नई वस्तुओं का निर्यात 91 करोड़ युआन था, और विशिष्ट कृषि उत्पादों का निर्यात लगभग 3 करोड़ युआन था। वर्ष के पहले छह महीनों में, शीत्सांग का नेपाल को आयात और निर्यात 2.19 अरब युआन था, जो पिछले वर्ष की पहली छमाही की तुलना में 22.1% की वृद्धि हुई, यह चीन और नेपाल के बीच कुल व्यापार मूल्य का 25.9% हिस्सा था।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें